- Hindi News »
- World »
- Pakistanis Fighting For Russia Zelensky Names Other Countries
रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहें पाकिस्तानी, जेलेंस्की के खुलासे से हड़कंप, इन देशों का नाम भी शामिल
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस की ओर से पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों के भाड़े के सैनिक युद्ध में शामिल हैं, जिससे कई देशों में चिंता बढ़ गई है।
- Written By: अक्षय साहू

वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया)
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के सोची शहर में मौजूद आॅयल डिपो पर ड्रोन हमला करके हुए भारी नुकसान पहुंचाया। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दावा किया कि रूस की ओर से पाकिस्तानी सैनिक भी युद्ध लड़ रहे हैं। जेलेंस्की के इस दावे से हड़कंप मच गया है।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, हमे हमारे सैनिकों से रिपोर्ट मिल रही है कि युद्ध में रूसी सैनिकों के अलावा चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों के सैनिक भी शामिल है। जेलेंस्की के दावे कई देशों की नींद उड़ गई है। हालांकि फिलहाल किसी भी देश ने जेलेंस्की के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हम करारा जवाब देंगे: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने एक्स पर कहा कि, आज मैं यूक्रेन की सेना की 17वीं मोटराइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बातचीत मुख्य रूप से वोवचांस्क क्षेत्र की स्थिति पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि वे युद्ध के मोर्चे पर तैनात कमांडरों से भी मिले। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारे सैनिकों की रिपोर्ट के अनुसार, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों से आए भाड़े के सैनिक युद्ध में भाग ले रहे हैं। हम इसका करारा जवाब देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
Today, I was with those defending our country in the Vovchansk direction – the warriors of the 17th Separate Motorized Infantry Battalion of the 57th Brigade named after Kish Otaman Kost Hordiienko. We spoke with commanders about the frontline situation, the defense of… pic.twitter.com/40XsGHZU0T — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 4, 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह पहली बार नहीं है जब वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस तरह का दावा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो साझा कर यह दावा किया था कि यूक्रेन ने दो चीनी नागरिकों को रूस की ओर से लड़ते हुए पकड़ा है। जेलेंस्की के अनुसार, ये चीनी नागरिक फिलहाल हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का असर बरकरार! रहीम यार खान एयरबेस अब भी बंद, पाक ने फिर जारी किया NOTAM
कैदियों की अदला-बदली पर सहमति
जेलेंस्की ने यह भी बताया था कि जुलाई में इस्तांबुल में हुई बातचीत के बाद यूक्रेन और रूस के बीच 1,200 कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “1,200 कैदियों की अदला-बदली को लेकर समझौता हुआ है।” जेलेंस्की ने यह भी बताया कि अदला-बदली के लिए सूची तैयार की जा रही है ताकि यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
Pakistanis fighting for russia zelensky names other countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














