- Hindi News »
- World »
- Us President Jo Biden Meets Elected President Donald Trump At White Houes
राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार मिले जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप, सत्ता सौंपने को लेकर हुई चर्चा
- Written By: मनोज आर्या
एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनवरी में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण का वादा किया।

डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन
वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले चार साल तक एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। 5 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप की रिकॉर्ड जीत के एक हफ्ते बाद दोनों नेता ओवल कार्यालय में एक-दूसरे से मिले। बता दें कि 2020 के चुनाव में बाइडन से हार और धोखाधड़ी का दावा करते हुए अपनी हार स्वीकार करने से इनकार करने के बाद यह ट्रंप की व्हाइट हाउस का पहला दौरा था। बैठक की शुरुआत में बाइडन ने ट्रंप का स्वागत किया और फिर दोनों एक साथ बैठे।
बाइडन ने ट्रंप से बातचीत में पूर्व वादे के अनुसार जनवरी में सामान्य तरीके से सत्ता के हस्तांतरण की बात करते हुए कहा कि वह सत्ता का सुचारू और शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे। जुलाई तक बाइडन एक बार फिर ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी थे, रिपब्लिकन नेता के खिलाफ बहस के प्रदर्शन से डेमोक्रेट्स के बीच उनकी मानसिक फिटनेस और दूसरे कार्यकाल के लिए उम्र को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं। कई डेमोक्रेटिक नेताओं ने बाइडन से पद छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद बाइडन ने हार मान ली और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें- ट्रूडो सरकार ने आतंक के आरोपी अफसर को दी क्लीन चिट, दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
US Crime: 145 बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण करने वाले कनाडाई को अमेरिका में 33 साल की सजा मिली
ट्रंप के 2 कार्यकाल और 15 देशों पर वार; जानिए कैसे दुनिया का हर 13वां देश आया उनके निशाने पर
समर्थन किया तो बर्बाद कर देंगे… लश्कर-ए-तैयबा ने शहबाज-मुनीर को दी खुली धमका, इस बात से हुए नाराज- VIDEO
चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर हमलावर
बुधवार को बाइडेन और ट्रंप का मुलाकात दोनों नेताओं द्वारा वर्षों से एक-दूसरे की की जा रही आलोचना के बिल्कुल विपरीत था। चुनाव प्रचार के दौरान 81 वर्षीय बाइडेन ने ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, जबकि 78 वर्षीय ट्रंप ने बाइडेन को अयोग्य बताया। प्रथम महिला जिल बाइडेन ने अपने पति के साथ मिलकर ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी। द हिल के अनुसार, उन्होंने उन्हें पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को संबोधित एक बधाई पत्र सौंपा।
2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन ने ट्रंप को हरा दिया था, उसके बाद हालात तनावपूर्ण बन गए थे और ट्रंप ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए बाइडन को जीत की बधाई नहीं दी थी। उसी दौरान ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया था।
पार्टी के सांसदों से मिले ट्रंप
वाशिंगटन दौरे में बुधवार को निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रतिनिधि सभा में चुनाव जीतकर आए अपनी रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों से भी मिले। उन्होंने सदन में पार्टी की स्थिति पर संतोष जताया। कहा, जीत हमेशा अच्छी होती है। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के तीसरे कार्यकाल में भी कार्य करने की इच्छा जताई।
Us president jo biden meets elected president donald trump at white houes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM













