

Trump Imposes Toll Tax on Hormuz State: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल टैक्स लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और खुला ही रहेगा। ईरान इसे खोले रखने में साथ दे या न दे, लेकिन यह खुला रहेगा। अब हमारी सेना ईरान को ब्लॉक कर रही है। अब ईरान और उसके ग्राहकों के जहाज रोके जाएंगे, लेकिन अन्य देशों के लिए यह खुला रहेगा। ट्रंप ने इसके साथ की कहा कि अब अमेरिका को 'गार्जियन ऑफ होर्मुज स्ट्रेट' कहा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके साथ यह भी ऐलान किया कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 फीसदी टोल टैक्स वसूल करेगा। ट्रंप ने कहा कि हम इसकी सुरक्षा करेंगे, यह दुनिया के लिए एक अहम रास्ता है और अमेरिका इसी सुरक्षा का जिम्मा उठाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर हम इसके गार्जियन हैं तो इसके बदले में कुछ फीस भी मिलना चाहिए।
ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की निगरानी करेगा और वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क भी वसूलेगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और जनरल कासिम सुलेमानी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुलेमानी को अमेरिकी कार्रवाई में मार गिराया गया था और दावा किया कि खामेनेई का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन अमेरिका ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान फिर से मजबूत हो रहा है, तो ट्रंप ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका अब भी ईरान पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने ईरान को खराब लोगों का देश बताते हुए कहा कि उसे अपने कदमों का उचित परिणाम मिल चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले एक समझौता हुआ था, लेकिन बाद में ईरान ने उसे तोड़ दिया। उनके मुताबिक, खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान अमेरिका विरोधी और बदले की भावना वाले नारे लगाए गए, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की, जबकि जवाब में ईरान ने कई अरब और खाड़ी देशों को निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।