- Hindi News »
- World »
- Us Launches Project Firewall H1b Visa Oversight Trump India Immigrants
‘हमारा सपना चुरा लिया और…’, ट्रंप ने H-1B वीजा पर बनाया वीडियो, भारत पर लगाया बड़ा आरोप
H-1B Visa News: संयुक्त राज्य अमेरिका ने एच-1बी वीजा के कथित दुरुपयोग पर वीडियो जारी किया, जिसमें भारत सबसे बड़ा लाभार्थी दिखाया गया और अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Administration H-1B Visa Video: संयुक्त राज्य अमेरिका के श्रम विभाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एच-1बी वीजा के कथित दुरुपयोग का जिक्र किया गया है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि विदेशी कर्मचारी अमेरिकी नागरिकों के अमेरिकी सपने छीन रहे हैं। माना जा रहा है वीडियों में वो भारतीय पेशेवरों की ओर इशारा कर रहे हैं। जिनकी संख्या अमेरिका में सबसे ज्यादा है।
वीडियो में एक पाई-चार्ट दिखाया गया है, जिसमें एच-1बी वीजा धारकों के देशों के अनुसार वितरण को दर्शाया गया है। इसमें भारत सबसे ऊपर है, जिसका हिस्सा 72 प्रतिशत दिखाया गया है। वीडियो में कहा गया है कि विदेशी कर्मचारियों ने अमेरिका के कई युवाओं के सपने छीन लिए क्योंकि राजनेताओं और नौकरशाहों ने कंपनियों को एच-1बी वीजा का दुरुपयोग करने की अनुमति दी है।
ट्रंप को मसीहा दिखाने की कोशिश
इसके साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट फायरवॉल के तहत कंपनियों को एच-1बी वीजा के दुरुपयोग के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है और भर्ती प्रक्रिया में अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। 52 सेकंड के इस वीडियो का समापन वाक्य था। अमेरिकी लोगों के लिए अमेरिकी सपने को फिर से साकार करना।
सम्बंधित ख़बरें
मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम लॉन्च: अब होर्मुज में फंसे जहाजों को बचाएगा अमेरिका, ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया
पाकिस्तान में एक ही पोस्ट पर सेना अधिकारी और लश्कर आतंकी, ‘Operation Sindoor’ की बरसी पर आतंकियों के साथ जश्न
Iran Conflict: पश्चिम एशिया में फिर मंडराए जंग के बादल! ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी अभी और भुगतना होगा अंजाम
Young Americans have had the American Dream stolen from them, as jobs have been replaced by foreign workers due to rampant abuse of the H-1B visa. Under @POTUS and @SecretaryLCD’s leadership, we’re holding companies accountable for their abuse—and recapturing the American Dream… pic.twitter.com/x3lqJS9CyG — U.S. Department of Labor (@USDOL) October 30, 2025
होमलैंड सिक्योरिटी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में अमेरिका में सबसे अधिक इमिग्रेंट भारत से आए थे, जो कुल गैर-आप्रवासी आबादी का 33 प्रतिशत थे। ट्रंप प्रशासन ने 19 सितंबर को घोषणा की थी कि एच-1बी वीजा पर 100,000 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा, जो 21 सितंबर से लागू हो गया।
इस कदम से अमेरिका में भारतीय समुदाय में खलबली मची, लेकिन व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क सालाना नहीं, बल्कि केवल एक बार लगेगा और मौजूदा वीजा धारकों पर इसका कोई असर नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: दूसरा पहलगाम करने की तैयारी में मुनीर! 1,000 आतंकियों को दे रहा ट्रेनिंग, खुफिया रिपोर्ट से हड़कंप
भारतीय पेशेवरों पर सबसे ज्यादा असर
एच-1बी वीजा की फीस एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) तक बढ़ जाने से हजारों भारतीय पेशेवरों पर सीधा असर पड़ा है। इस अचानक और भारी वृद्धि के कारण अमेरिकी कंपनियां भारतीय आईटी और तकनीकी कर्मचारियों को कम भर्ती करेंगी। इसके परिणामस्वरूप अमेरिका में युवा पेशेवरों और नौकरी चाहने वालों के लिए अवसर घट जाएंगे।
Us launches project firewall h1b visa oversight trump india immigrants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Municipal Corporation: अवैध निर्माण पर 151 नगरसेवकों को नोटिस, महापौर से लेकर विपक्ष तक सब घेरे में
May 04, 2026 | 12:16 PMदीदी का राज खत्म, असम के साथ बंगाल में भी बन रही डबल इंजन सरकार, पूरे देश में मोदी का जलवा: विश्वास सारंग
May 04, 2026 | 12:15 PMThane Kharigaon Toll: खारीगांव टोल प्लाजा फिर शुरू करने की तैयारी, NCP का विरोध तेज
May 04, 2026 | 12:12 PMElection Results Memes: 5 राज्यों के रुझानों पर मीम्स की बाढ़, बंगाल-TN ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
May 04, 2026 | 12:10 PMमजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
May 04, 2026 | 12:08 PMदाऊद इब्राहिम का ‘ड्रग किंग’ सलीम डोला तुर्किए से भारत लाया गया, एक छोटी सी गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
May 04, 2026 | 12:08 PMआलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक…BJP मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू, देखें कैसा है माहौल
May 04, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM













