- Hindi News »
- World »
- Us Foreign Minister Marco Rubio Pakistan India Relations Strengthened Not Cost Friendship
शहबाज-मुनीर के अरमानों पर फिरा पानी…मार्को रूबियो का ऐलान, कहा- भारत की कीमत पर पाक से दोस्ती नहीं
Marco Rubio on India-Pakistan: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकी भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी को प्रभावित नहीं करेगी, संबंध मजबूत होंगे।
- Written By: अक्षय साहू

मार्को रूबियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Pakistan Relations: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हाल ही में कहा कि वॉशिंगटन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के साथ अमेरिका की मजबूत साझेदारी को प्रभावित नहीं करेंगी। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका का मकसद पाकिस्तान के साथ रिश्तों को सिर्फ आतंकवाद-रोधी सहयोग तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक स्तर पर भी साझेदारी को बढ़ावा देना है।
रूबियो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया, हमारा भारत के साथ रिश्ता गहरा, ऐतिहासिक और बहुत महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के साथ हमारी बातचीत भारत के खिलाफ नहीं हो रही। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका एक व्यावहारिक विदेश नीति अपना रहा है, जिसके तहत वह विभिन्न देशों के साथ रिश्ते मजबूत कर रहा है। भारत एक परिपक्व देश है और वह समझता है कि हमें अलग-अलग देशों से रिश्ते बनाने की आवश्यकता है।
भारत एक समझदार देश: रूबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ एक नया रणनीतिक गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के साथ काम करने के इच्छुक हैं। हमें पता है कि इसमें चुनौतियां होंगी, लेकिन हम ऐसे अवसरों की तलाश कर रहे हैं जिन पर हम मिलकर काम कर सकते हैं।” रूबियो ने यह भी बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद-रोधी सहयोग की लंबी साझेदारी रही है, और अब वॉशिंगटन इसे और आगे बढ़ाना चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की 5 शर्तों जिसने बांधे दिल्ली के हाथ
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने अमेरिका की पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकी पर चिंता जताई है, तो उन्होंने कहा, “भारत की चिंता स्वाभाविक है क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। लेकिन भारत समझता है कि अमेरिका को विभिन्न देशों से रिश्ते रखने होते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत खुद ऐसे देशों से रिश्ते रखता है जिनसे अमेरिका की दूरी है, और यह एक परिपक्व कूटनीतिक दृष्टिकोण का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: रूस ने बना लिया ब्रम्हास्त्र! ट्रंप के बंकर को भी कर सकता है तबाह, दुनिया में मची खलबली
पाकिस्तान से साथ रिश्ते मजबूत
हाल के दिनों में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक महत्वपूर्ण खनिज साझेदारी पर समझौता किया है, जिसके तहत 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, दोनों देशों ने तेल भंडार और व्यापार विस्तार पर भी सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की सराहना की, उन्हें “बेहतरीन लोग” बताया।
Us foreign minister marco rubio pakistan india relations strengthened not cost friendship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PMनागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:21 PMइटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
May 06, 2026 | 02:21 PMPune Water Supply: पुणे में 31 मई तक नहीं होगी पानी कटौती, महापौर ने दिए निर्देश
May 06, 2026 | 02:20 PM9 मई को National Lok Adalat, संपत्ति और जल कर के सरचार्ज में 100% तक की दी जा रही छूट
May 06, 2026 | 02:17 PMरेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
May 06, 2026 | 02:12 PMसह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
May 06, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM













