भारत में किस दिन मनेगी ईद? सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां जानिए सही तारीख़!

Eid Moon Sighting Updates 2026: ईद 2026 की तारीख को लेकर सभी की नजरें चांद पर टिकी हैं। जानें सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद और भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद।
Eid Date In India 2026:
ईद (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Eid Date In India 2026: मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान अब अपने अंतिम दौर पर है और अब सबकी निगाहें आसमान में दिखने वाले चांद पर टिकी हैं। दरअसल इस्लामिक कैलेंडर अनुसार ईद उल फितर का त्योहार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है और ईद की सटीक तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है।

बताया जा रहा है इस समय हर मुस्लिम भाई-बहन की निगाहें सऊदी अरब के चांद पर टिकी हैं। अगर सऊदी में ईद का चांद 19 मार्च को दिखता है तो वहां ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। तो वहीं भारत में इसके एक दिन बाद यानी 21 मार्च को ये त्योहार मनाया जाएगा।

  • सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद?

सऊदी अरब में 18 मार्च 2026 की शाम को चांद देखने की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि इस दिन चांद नजर आ जाता है, तो वहां 19 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी। हालांकि, अगर 18 मार्च को चांद दिखाई नहीं देता है, तो 19 मार्च को फिर से चांद देखा जाएगा।

  • 20 मार्च को ज्यादा संभावना

अगर 19 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो सऊदी अरब में ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। खगोलीय अनुमानों के अनुसार इस बार रमजान के 30 दिन पूरे होने की संभावना अधिक है, जिससे 20 मार्च को ईद होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला आधिकारिक चांद देखने के बाद ही किया जाएगा।

  • भारत में ईद कब मनाई जाएगी?

भारत में ईद-उल-फितर आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। ऐसे में अगर सऊदी में 20 मार्च को ईद होती है, तो भारत में यह त्योहार 21 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

  • ईद-उल-फितर का महत्व और परंपरा

ईद-उल-फितर रमजान के रोजों के समापन की खुशी में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन लोग सुबह मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं और उससे पहले जरूरतमंदों को फितरा (दान) देते हैं, ताकि हर कोई इस खुशी में शामिल हो सके। घरों में सेवइयां बनाई जाती हैं और लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। बच्चों को बड़े प्यार के रूप में ईदी भी देते हैं, जिससे इस त्योहार की खुशी और बढ़ जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com