-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Gangaur Puja Mistakes To Avoid Rules And Precautions
गणगौर पूजा में बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है बड़ा भारी
- Written By: सीमा कुमारी
Gangaur Puja Vidhi Correct Way:गणगौर पूजा में कुछ गलतियां करना अशुभ माना जाता है। जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि पूजा का पूरा फल मिले और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

गणगौर पूजा(सौ.सोशल मीडिया)
Gangaur Puja Mistakes To Avoid:अखंड सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक गणगौर का पर्व राजस्थान का मुख्य पर्व है। जो हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को देश के विभिन्न हिस्सों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी इसे अलग-अलग रूप में मनाया जाता है।
हिन्दू लोक मान्यता के मुताबिक, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और कठिन व्रत का पालन करती हैं। वहीं, जब इस पर्व को लेकर कुछ ही दिन रह गए हैं, तो आइए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
गणगौर व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां
-
तामसिक भोजन व अपशब्द
गणगौर व्रत के दिन मांस-मछली या नशे का सेवन करने से बचें। साथ ही, किसी के लिए भी अपशब्द या कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।
-
दिन में सोना मना
बताया जाता है कि, महिलाओं को दिन में सोने से बचना चाहिए, क्योंकि यह व्रत पार्वती और शिव की भक्ति में समर्पित होता है।
-
सोलह श्रृंगार करना न भूलें
गणगौर पूजा में माता गौरी को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना बहुत जरूरी है। इसमें कमी या लापरवाही न करें।
-
दान पुण्य करना न भूलें
इस पावन दिन पर किसी भी गरीब या याचक को खाली हाथ घर से न जाने दें।
-
सात्विकता का अभाव
व्रत के दौरान मन और शरीर की शुद्धि बहुत महत्वपूर्ण है। तामसिक वस्तुओं का त्याग करें।
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
16 दिनों तक चलने वाली इस पूजा में माता पार्वती और भगवान शिव की मिट्टी की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें।
विवाहित महिलाएं अपनी सास या बुजुर्गों को सुहाग की सामग्री भेंट अवश्य करें।
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
यह भी पढ़ें-मनचाहा जीवन साथी और सुख-समृद्धि के लिए विधिवत करें गणगौर पूजा, जानिए किस भगवान की होती है पूजा
गणगौर व्रत का महत्व
गणगौर व्रत हिंदू धर्म में विशेष रूप से महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत माता गौरी (पार्वती) और भगवान शिव को समर्पित होता है, जो सुखी वैवाहिक जीवन और प्रेम के प्रतीक हैं।
अविवाहित लड़कियां इस व्रत को अच्छे और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए रखती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए गणगौर पूजा करती हैं।
इस व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और विधि-विधान से की गई गणगौर पूजा से माता गौरी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
यह पर्व खासतौर पर राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पूजा और उत्सव में भाग लेती हैं।
Gangaur puja mistakes to avoid rules and precautions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Aug 04, 2026 | 03:10 PMअमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
Aug 04, 2026 | 03:08 PMनागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Aug 04, 2026 | 03:07 PMमध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
Aug 04, 2026 | 03:06 PMनागांव CRPF कैंप में अचानक क्यों चलीं गोलियां? 2 जवानों की गई जान, ASI ने किया सुसाइड
Aug 04, 2026 | 03:04 PMMangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 04, 2026 | 03:02 PMवफादारी की मिसाल! जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़ता रहा पालतू कुत्ता, परिवार को बचाने के लिए दे दी जान
Aug 04, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM













