-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Strait Of Hormuz Tension India Petroleum Ministry Briefing March 2026
मिडिल ईस्ट जंग के बीच कैसे अपनों की रक्षा कर रहा भारत? LPG से पेट्रोल-डीजल तक, सरकार ने बताया पूरा प्लान
- Written By: मनोज आर्या
Inter-Ministerial Briefing: मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एलपीजी कैरियर 'शिवालिक' कल ही भारत पहुंच चुका है और 'नंदा देवी' के आज मंलवार को पहुंचने की उम्मीद है।

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा, (सोर्स-PIB)
West Asia Conflict India Impact: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति को लेकर हाई-लेवल ब्रीफिंग की है। मंगलवार को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित अंतर-मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम, विदेश और पत्तन एवं पोत परिवहन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
ईंधन की संभावित कमी की अफवाहों का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों पर सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक 12,000 से अधिक छापेमारी की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 15,000 से अधिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
भारत के पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर है और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए किसी आयात की आवश्यकता नहीं है। रिफाइनरियों के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का इन्वेंट्री स्टॉक मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
आज भारत पहुंचेगा ‘नंदा देवी’ जहाज
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एलपीजी कैरियर ‘शिवालिक’ कल ही भारत पहुंच चुका है और ‘नंदा देवी’ के आज मंलवार को पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गैस की आपूर्ति और सुदृढ़ होगी। सरकार के नए नियम के मुताबिक, ग्रामीण इलाके में एलपीजी बुकिंग के लिए अब 25 से 45 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, शहरी क्षेत्र में बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतराल होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, शहरी क्षेत्रों में कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी (PNG) पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 14 मार्च 2026 के नए संशोधन के अनुसार, जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की सलाह दी गई है।
‘पैनिक बुकिंग’ से बचने की अपील
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां (PSUs) डिजिटल मोड के माध्यम से बुकिंग को बढ़ावा दे रही हैं। वर्तमान में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग का आंकड़ा 94% तक पहुंच गया है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘पैनिक बुकिंग’ न करें, क्योंकि स्टॉक पर्याप्त है और घबराहट में की गई बुकिंग से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।
आज वतन लौटेंगे 130 भारतीय
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों और उसके आसपास फंसे भारतीयों की मदद के लिए मिशन 24×7 काम कर रहे हैं। आर्मेनिया के रास्ते भारत आ रहे 130 तीर्थयात्रियों के आज वापस लौटने की संभावना है।
Strait of hormuz tension india petroleum ministry briefing march 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














