-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Un Urges India Pakistan To Maintain Ceasefire Hope For Peace
UN ने भारत-पाकिस्तान से की अपील, सीजफायर को लेकर कहा- ‘आशा है कि दोनों पक्ष…’
- Written By: अमन उपाध्याय
यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मुझे लगता है कि हम पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। हमें उम्मीद है कि यह सीजफायर जारी रहेगा। हम आशा करते हैं कि दोनों देश इस मौके का लाभ उठाकर अपने आपसी लंबित..

UN ने भारत-पाकिस्तान से की अपील, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वांशिगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चली सैन्य तनाव और झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है और सीमा पर अब शांति है। भारत के सशस्त्र बलों की कड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान को जल्दी ही घुटनों पर ला दिया। इसके बाद पाकिस्तान की मांग पर भारत ने सीजफायर स्वीकार किया। इस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि दोनों देश इस मौके का इस्तेमाल लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए करेंगे।
यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले पर कहा कि स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो समझौता हुआ है, वह अब तक कायम है। मुझे लगता है कि हम पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। हमें उम्मीद है कि यह सीजफायर जारी रहेगा। हम आशा करते हैं कि दोनों देश इस मौके का लाभ उठाकर अपने आपसी लंबित मुद्दों का समाधान करेंगे।
पहलगाम हमले को लेकर दिया था ये बयान
अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने यह पहलगाम हमले को लेकर स्पष्ट किया था कि आम लोगों पर किए गए हमले किसी भी हालात में जायज़ नहीं ठहराए जा सकते। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से आग्रह किया कि वे स्थिति को और अधिक खराब होने से रोकें। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र का विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मसले शांतिपूर्ण तरीके से, सार्थक संवाद और आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
पाकिस्तान के किराना हिल्स हमले का मामला गरमाया, US ने भेजी जांच टीम? दुनिया भर में मचा हड़कंप
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। इस हमले का जवाब देते हुए, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद, पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक लगातार मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
इसके बाद, भारत ने पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर और रडार स्थलों समेत कई अहम सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत की इस ताकतवर प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान ने घुटने टेकते हुए शांति की अपील की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई को युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हुई।
Un urges india pakistan to maintain ceasefire hope for peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














