- Hindi News »
- World »
- Uk General Election 2024 Today In Britain Rishi Sunak Facing Challenge From Keir Starmer
UK General Election 2024: ब्रिटेन में मतदान आज, सुनक को कीर स्टर्मर से मिल रही कड़ी चुनौती
- Written By: साक्षी सिंह
20 महीने पुरानी ऋषि सुनक सरकार आगे भी रहेगी या सफर यहीं तक अगले कुछ घंटो में इसका फैसला हो जाएगा। चुनाव से पहले किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टर्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
लंदन: ब्रिटेन में गुरुवार यानी आज 4 जुलाई को को आम चुनाव के लिए मतदान है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से शुरु होकर रात 10 बजे तक होगा। चुनाव मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और शुक्रवार सुबह पांच तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। इसी के साथ ही नजरें एक्जिट पोल पर होंगी।
लेबर पार्टी को बहुत की संभावना
20 महीने पुरानी ऋषि सुनक सरकार आगे भी रहेगी या सफर यहीं तक अगले कुछ घंटो में इसका फैसला हो जाएगा। चुनाव से पहले किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टर्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो लगातार 14 साल से शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता पर ब्रेक लग जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ा सियासी संकट, एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, पीएम के इस्तीफे की अटकलें तेज
Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
ब्रिटेन में हंता वायरस की एंट्री! दो लोगों में संक्रमण मिलने के बाद WHO का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
सुनक को जीत की आशा
अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाले भारतीय मूल के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पीएम सुनक ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव का परिणाम कोई पहले से तय निष्कर्ष नहीं है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये कुछ कठिन समय रहे हैं, लेकिन निस्संदेह चीजें अब पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।
ब्रिटेन में 650 सीटों पर चुनाव
मतदाता ब्रिटेन के 650 सदस्यीय संसद के लिए पीएम सुनक के साथ कंजर्वेटिव पार्टी के चार पूर्व प्रधानमंत्रियों के भविष्य का भी निर्णय लेंगे। वहीं, पिछले 2019 के चुनाव में जीतने वाले 15 सांसद भारतवंशी थे। इनमें से कई नेता इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने छह सप्ताह के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों से उनकी मध्य-वामपंथी पार्टी को मौका देने और बदलाव के लिए मतदान करने का अनुरोध और अपील किया है।
कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच टक्कर
वहीं राजनीतिक विश्लेषकों और राजनेताओं सहित अधिकतर वरिष्ठ लोगों को उम्मीद है कि मतदाता ऐसा ही करेंगे। ब्रिटेन की जनता में सुनक के प्रति कुछ नाराजगी है। जनता सुनक पर सभी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हैं। हालांकि, सुनक ऐसा नहीं मानते हैं। बता दें कि चुनाव में कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और यूके रिफार्म पार्टी जैसे दल भी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि कड़ी टक्कर पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच है।
Uk general election 2024 today in britain rishi sunak facing challenge from keir starmer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














