- Hindi News »
- World »
- Trump India China Pakistan Afghanistan Illegal Drug Producers
ट्रंप ने भारत को किया शर्मिंदा! PAK-चीन के साथ जोड़कर किया चौंकाने वाला खुलासा, मचा हड़कंप
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, अफगानिस्तान और अन्य 23 देशों पर ड्रग्स के अवैध उत्पादन और उसके परिवहन का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ये देश अमेरिका के लिए...
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तुलना चीन और पाकिस्तान के साथ की है। उन्होंने कहा कि भारत उन 23 देशों में शामिल है जहां अवैध ड्रग्स का उत्पादन और तस्करी होती है। ट्रंप ने यह भी बताया कि इन देशों द्वारा नशीली दवाओं और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। अमेरिकी कांग्रेस में सोमवार को प्रस्तुत प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 23 ऐसे देशों की पहचान की है जो मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में मुख्य रूप से शामिल हैं।
इस सूची में शामिल देशों में भारत, अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमार, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेज़ुएला शामिल हैं।
5 देशों पर गंभीर आरोप
‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रकार का मार्गदर्शक आदेश है, जो अमेरिका की संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा की आधिकारिक नीतियों या दृष्टिकोण के आधार पर लिए गए निर्णयों को दर्शाता है। व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने कांग्रेस को उन प्रमुख देशों की सूची भेजी है, जो अमेरिका में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति और तस्करी में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
अमेरिका ने पांच देशों का भी नाम उजागर किया है, जिन पर मादक पदार्थ नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभाने में कमी का आरोप है। इनमें अफगानिस्तान, बोलीविया, म्यांमार, कोलंबिया और वेनेज़ुएला शामिल हैं। अमेरिका ने इन देशों से नार्कोटिक्स के खिलाफ अपने प्रयासों को और सशक्त करने की मांग की है।
चीन को कड़ी चेतावनी
अमेरिका ने चीन को ड्रग्स को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा रासायनिक (केमिकल) सप्लायर है, जो फेंटेनिल और अन्य नशीले पदार्थों के उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। चीन से आने वाले ये केमिकल्स दुनिया भर में नए प्रकार के नशे और उनकी लत का कारण बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- जल्द बदल सकते हैं हालात! सरेंडर की कगार पर यूक्रेन… पुतिन ने खुद थामी रूसी सेना की कमान
अमेरिका में ड्रग्स संकट
अमेरिकी सरकार के अनुसार नए प्रकार के केमिकल नशे, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और फेंटेनिल जैसी ड्रग्स की तस्करी अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन गई है। ड्रग्स की तस्करी ने अमेरिका में राष्ट्रीय आपात जैसी स्थिति पैदा कर दी है और 18 से 44 साल के बीच के अमेरिकी नागरिकों की मौत का सबसे बड़ा कारण अब यही ड्रग्स संकट बन गया है।
Trump india china pakistan afghanistan illegal drug producers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













