-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Halts Attack Us Iran Talks Strait Of Hormuz Nuclear Deal
ईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
- Written By: अमन उपाध्याय
US Iran Talks: ट्रंप ने ईरान पर होने वाले बड़े हमले को रोकते हुए 3 अगस्त से बातचीत का एलान किया है। सऊदी अरब और कतर की मध्यस्थता के बाद अब होर्मुज और परमाणु डील पर बड़ी सफलता की उम्मीद है।

मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया
US Iran Talks News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान करते हुए बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार, 3 अगस्त की दोपहर से सीधी बातचीत शुरू होने जा रही है। ट्रंप ने खुलासा किया कि इस बातचीत की राह बनाने के लिए उन्होंने शुक्रवार को होने वाले एक ‘बड़े सैन्य हमले’ को आखिरी वक्त पर टाल दिया था।
कूटनीति की मेज पर लौटेंगे दोनों देश
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि चर्चा के रास्ते पहले से खुले हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह बातचीत सफल रहेगी। ट्रंप के मुताबिक, ईरान और कुछ अन्य क्षेत्रीय देशों ने खुद अमेरिका से संवाद शुरू करने की पहल की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे युद्ध या हिंसा के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि इसमें मासूमों की जान जाती है। ट्रंप ने कहा कि ईरान एक समझौता करना पसंद करेगा और हम भी इसके लिए तैयार हैं।
परमाणु डील पर फोकस
इस बातचीत के केंद्र में दो सबसे अहम मुद्दे रहने वाले हैं पहला होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन और दूसरा ईरान का परमाणु-निरस्त्रीकरण। कूटनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि इस समुद्री रास्ते को 60 दिनों तक खुला रखने और वहां आवाजाही को टैक्स-फ्री करने पर सहमति बन सकती है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि परमाणु मुद्दे पर भी एक नया और व्यापक समझौता किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
US नेताओं की जुबान पर लगा गालियों का तड़का, ट्रंप-बाइडन ने तोड़े मर्यादा के सारे रिकॉर्ड; स्टडी में खुलासा
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
पर्दे के पीछे की बड़ी कूटनीति
इस युद्ध को टालने और बातचीत की मेज सजाने में सऊदी अरब, यूएई, कतर और ओमान ने बड़ी भूमिका निभाई है। कतर के अधिकारियों ने शनिवार को ट्रंप को सूचित किया कि ईरान समुद्री रास्ते वाले प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार है। वहीं, सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भी ट्रंप से फोन पर बात कर सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति को मौका देने का आग्रह किया था।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
क्या है ईरान का रुख?
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के इन दावों पर ईरान के भीतर से विरोधाभासी सुर भी सुनाई दे रहे हैं। तेहरान के सैन्य सूत्रों ने फिलहाल किसी भी औपचारिक समझौते की बात से इनकार किया है और ट्रंप के कुछ दावों को गलत भी बताया है।
Trump halts attack us iran talks strait of hormuz nuclear deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
Aug 03, 2026 | 10:57 AMईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 10:55 AMबृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
Aug 03, 2026 | 10:50 AMWomen’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
Aug 03, 2026 | 10:41 AMनरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
Aug 03, 2026 | 10:37 AMपुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
Aug 03, 2026 | 10:37 AMPM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
Aug 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














