-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Earned Crores Rupees From Tamarind Seeds Ed Money Laundering Probe
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: आकाश मसने
Ashok Kharat News: नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात को लेकर ED ने बड़ा खुलासा किया। ED के मुताबिक खरात दिव्य शक्ति का झांसा देकर 100 रुपए की इमली बीज 1 लाख में बेचता था। खरात ने इससे करोंड़ों रुपए कमाए।

अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Money Laundering Case: ‘दैवी शक्तियों’ के नाम पर श्रद्धालुओं से करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी को कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, खरात ने आर्थिक संकट दूर करने, कारोबार में सफलता दिलाने और दैवी शक्तियां दिलाने का झांसा देकर बेहद सस्ती वस्तुओं को लाखों रुपये में बेचकर भारी रकम वसूली।
100 की इमली बीज 1 लाख और शहद 7 लाख में बेचा
ईडी के मुताबिक, बाजार में करीब 100 रुपये प्रति किलो मिलने वाले इमली के बीज श्रद्धालुओं को 10 हजार से 1 लाख रुपये तक में बेचे गए। वहीं, 300 से 500 रुपये प्रति लीटर कीमत वाला सामान्य शहद ‘दिव्य शहद’ बताकर 7 लाख रुपये प्रति लीटर तक में बेचा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 1,000 रुपये कीमत वाली पुष्कराज और हीरे जैसी दिखने वाली अंगूठियों की एक जोड़ी श्रद्धालुओं को 2.62 लाख रुपये में बेची गई।
ईडी का दावा है कि ग्रह दोष दूर करने और सफलता दिलाने के नाम पर सामान्य रत्नों को भी लाखों रुपये में बेचा गया। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस कथित ठगी से जुटाई गई रकम को विभिन्न बैंक खातों के जरिए घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है। मामले में ईडी की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
जब्त अंगूठियां निकलीं नकली, खातों की जांच जारी
ईडी की जांच में जब्त की गई अंगूठियों का मूल्यांकन कराया गया तो वे साधारण और नकली आभूषण निकलीं। एजेंसी ने अदालत में दाखिल दस्तावेजों में दावा किया है कि यह पूरा मामला संगठित आर्थिक धोखाधड़ी का हिस्सा है। इस बीच, राहाता स्थित समता नागरी सहकारी पतसंस्था शाखा में फर्जी खाते खोलकर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार अशोक खरात को अदालत ने 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प! केंद्र सरकार ने मंजूर किए 356 करोड़ रुपये, जानें क्या-क्या बनेगा
ईडी ने मांगी आगे की हिरासत
आर्थिक ठगी के अलावा अशोक खरात पर सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आठ मामले दर्ज होने का भी आरोप है। ईडी की विशेष टीम ने अब उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गहन पूछताछ के लिए अशोक खरात को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की है।
Ashok kharat earned crores rupees from tamarind seeds ed money laundering probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PMRCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM














