-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Delhi Police Close Fir Minor Girl Jantar Mantar
PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
- Written By: अनन्या तिवारी
Delhi Police FIR: PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के खिलाफ केस बंद कर दिया। पीएम मोदी ने बड़प्पन दिखाते हुए कहा कि भटके हुए बच्चों को अदालत घसीटने से हालात नहीं बदलते।

पीएम के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग, FIR क्लोस्ड
Delhi Police Close Case Against 15 Year Old Girl: नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे की कार्रवाई न करने का फैसला लिया है। पुलिस ने यह कदम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से बच्ची को माफ करने और समाज से भी उसे अपनाने की अपील के बाद उठाया है। इस फैसले ने न केवल एक कानूनी विवाद को समाप्त किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी है।
जंतर-मंतर का वो विवादित वीडियो
यह पूरा मामला 23 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह नाम की एक 15 वर्षीय नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखी। वीडियो वायरल होते ही इसकी तीखी आलोचना हुई और प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में नोएडा पुलिस में जीरो FIR दर्ज कराई गई, जिसे बाद में दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
‘जीभ और दांत’ वाला उदाहरण
जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर यह मामला बढ़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस पर संज्ञान लिया और एक इंस्टाग्राम रील के जरिए अपना संदेश जारी किया। पीएम ने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में कहा कि कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है और खून भी निकल आता है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भटके हुए बच्चों को अदालतों में घसीटने या सजा देने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। पीएम ने बच्ची को माफ करते हुए कहा, “आओ बच्चों, हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें और अपनी गलतियों से सीखें”।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
शिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
‘बहकावे में आ गई थी’, नाबालिग की माफी
मामले की गंभीरता को समझते हुए नाबालिग लड़की ने भी एक नया वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और देशवासियों से माफी मांगी। उसने बताया कि उसकी उम्र महज 15 साल है और उसने दूसरों के बहकावे में आकर प्रधानमंत्री के खिलाफ वो शब्द कहे थे। बच्ची ने भावुक होते हुए कहा कि उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं है, लेकिन यह उसकी पहली और आखिरी गलती है और वह अपने किए पर बेहद शर्मिंदगी महसूस कर रही है।
यह भी पढ़ें जंतर-मंतर पर अपशब्द बोलने वाली लड़की को गोद लेंगे PM मोदी? माफी के बाद भी पुलिस कर रही परेशान, देखें VIDEO
मां ने सोशल मीडिया पर रखी बड़ी मांग
बच्ची की मां ने प्रधानमंत्री मोदी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया और कहा कि पीएम ने उनकी बेटी को नया जीवनदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से FIR वापस लेने की जो गुहार लगाई थी, उसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह बंद होने चाहिए ताकि कोई उन्हें गलत रास्ते पर न भटका सके। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस केस को पूरी तरह बंद कर दिया है और अब बच्ची के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Pm modi delhi police close fir minor girl jantar mantar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMमालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का
Aug 07, 2026 | 10:33 PMक्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Aug 07, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














