-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens Asia Cup 2026 India Squad Harmanpreet Kaur Captain
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
- Written By: सृष्टि मौर्य
Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान रहेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में प्रेमा रावत ने अपनी जगह बरकरार रखी है।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Women Squad Asia Cup 2026: जापान के आईची प्रान्त में होने वाले महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। चयनकर्ताओं ने इस बार भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया है और अधिकांश खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
भारतीय टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, नंदानी शर्मा और विकेटकीपर जी कमलिनी को जगह मिली है। वहीं, प्रेमा रावत ने भी अपनी जगह टीम में बरकरार रखी है।
श्रेयंका टीम का हिस्सा नहीं
स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। वो अभी तक टखने की लिगामेंट चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं। इसी चोट के कारण उन्हें पिछले T20 विश्व कप के दौरान भी बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उम्मीद है कि श्रेयंका एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में वापसी करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में बरकरार रखा है, जिन्होंने विश्व कप में भी श्रेयंका के रिप्लेसमेंट के रूप में जगह बनाई थी। श्रेयंका की गैरमौजूदगी भारतीय स्पिन आक्रमण के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वो बीच के ओवरों में विकेट निकालने के साथ-साथ निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं।
क्या रहेगा मैच शेड्यूल?
महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी सप्ताह से सितंबर के मध्य तक खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद 17 से 22 सितंबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन होना है।
जापान के आईची प्रान्त में होने वाले इन एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट के सभी मुकाबले T-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इस बार एशियन गेम्स के मुख्य टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जहां भारतीय महिला टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। भारतीय टीम को इस बार भी खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदानी शर्मा।
रिजर्व खिलाड़ी- प्रतीका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि।
Womens asia cup 2026 india squad harmanpreet kaur captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
Aug 03, 2026 | 10:41 AMनरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
Aug 03, 2026 | 10:37 AMपुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
Aug 03, 2026 | 10:37 AMPM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
Aug 03, 2026 | 10:35 AMPalghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
Aug 03, 2026 | 10:30 AM3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा
Aug 03, 2026 | 10:28 AMNOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
Aug 03, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














