-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pok Election Rigging Bilawal Bhutto Allegation Shehbaz Government
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
PoK Election Rigging: PoK के चुनाव में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने PML-N पर वोट चोरी और हिंसा का आरोप लगाया है।

बिलावल भुट्टो और शहबाज शरीफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bilawal Bhutto Allegations In Shehbaz Govt PoK Election Rigging: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थानीय चुनावों के दूसरे चरण के दौरान रविवार को भारी राजनीतिक बवाल देखने को मिला। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार पर चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
बिलावल ने दावा किया कि सत्ताधारी दल PML-N ने कश्मीर के लोगों का ‘वोट चुराने’ के लिए धांधली, धमकियों और जबरदस्ती का सहारा लिया है।
हिंसा में कार्यकर्ता की मौत
चुनावी प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है। बिलावल भुट्टो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि मुजफ्फराबाद के निर्वाचन क्षेत्र LA-31 में पीपीपी कार्यकर्ता मुश्ताक शाह की हत्या कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी लतीफ अकबर पर भी ‘PML-N के उपद्रवी तत्वों’ ने हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
US नेताओं की जुबान पर लगा गालियों का तड़का, ट्रंप-बाइडन ने तोड़े मर्यादा के सारे रिकॉर्ड; स्टडी में खुलासा
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
चीन की हरकतों से परेशान थाईलैंड को भाया भारत का ब्रह्मास्त्र, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की तैयारी में जुटा बैंकॉक
पीपीपी नेता नय्यर हुसैन बुखारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और अब तक चुनाव के दौरान पार्टी के आठ कार्यकर्ता घायल हो चुके हैं।
गठबंधन सरकार में दरार के संकेत?
हैरानी की बात यह है कि बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी वर्तमान में केंद्र की शहबाज शरीफ सरकार में साझेदार है और बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी देश के राष्ट्रपति हैं। इसके बावजूद, PoK के चुनावों में दोनों दलों के बीच कड़वाहट चरम पर पहुंच गई है। बिलावल ने कड़े शब्दों में कहा कि PML-N गोलियों और लाठियों के दम पर जनमत को दबा रही है।
दूसरे चरण का क्या है समीकरण?
PoK में स्थानीय चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। रविवार को दूसरे चरण के तहत मुजफ्फराबाद डिवीजन की 9 में से 8 सीटों और शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों पर मतदान हुआ। हालांकि, मुजफ्फराबाद के दो क्षेत्रों (LA-27 और LA-28) में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण वोटिंग बाधित हुई, जिसे अब 4 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
शुरुआती नतीजों में कौन आगे?
अनौपचारिक और शुरुआती रुझानों के अनुसार, PoK चुनाव के इस चरण में PML-N सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बिलावल की पीपीपी केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले चुनाव का पहला चरण 27 जुलाई को मीरपुर में हुआ था, जबकि तीसरे चरण का मतदान 10 अगस्त को पूंछ डिवीजन में निर्धारित है।
Pok election rigging bilawal bhutto allegation shehbaz government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maniesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
Aug 03, 2026 | 07:32 AMस्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
Aug 03, 2026 | 07:25 AMPoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
Aug 03, 2026 | 07:21 AMBirthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Aug 03, 2026 | 07:16 AMSawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
Aug 03, 2026 | 07:16 AMयवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
Aug 03, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














