BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO

Jalaun IAS Controversy: जालौन में IAS रिंकू सिंह राही पर BJP ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद DM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच बैठाई है।

IAS Rinkoo Singh Rahee: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 2022 बैच के चर्चित आईएएस अधिकारी और जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेतवा में स्थित भाजपा ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन के कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि चेकिंग के दौरान आईएएस राही ने महज ढाई मिनट के भीतर सारे जरूरी सुरक्षा दस्तावेज मांग लिए। मैनेजर द्वारा थोड़ा और समय मांगे जाने पर अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने कथित तौर पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख के हाथ पर थप्पड़ मारकर उनका मोबाइल जमीन पर गिरा दिया, साथ ही उनके साथ धक्कामुक्की भी की।

इस घटना के बाद ब्लॉक प्रमुख ने जिला अधिकारी से लिखित शिकायत की है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। अपनी बेबाक और सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर रिंकू सिंह राही का यह विवाद अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com