हम न डरते हैं और न... अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया

Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अफगानिस्तान के मंत्री शर अहमद हक्कानी ने कहा कि अफगान लोग बाहरी दबाव या सैन्य हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
Sher Ahmad Haqqan Warns Pakistan
अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्री शर अहमद हक्कानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Sher Ahmad Haqqan Warns Pakistan: अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्री शर अहमद हक्कानी ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ जारी तनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अफगान लोग बाहरी दबाव या सैन्य हमलों से डरने वाले नहीं हैं। काबुल पहले ही उन विरोधियों पर जीत हासिल कर चुका है, जिनके पास उससे कहीं बेहतर हथियार और आधुनिक तकनीक थी।  अफगानिस्तान स्थित 'आरियाना न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकारों की बौद्धिक, वैचारिक और पेशेवर क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित सेमिनार में बोलते हुए हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान को धमक‍ियों से डराया नहीं जा सकता, क्‍योंक‍ि अफगान‍िस्‍तान कई सालों से संघर्ष झेलता आया है।

हम बम धमाकों और मुश्किलों से नहीं डरते

शर अहमद हक्कानी ने कहा कि जिन लोगों ने बेरहमी से बमबारी करके हमारे बच्चों को नींद में मार डाला, उनसे हम कहना चाहते हैं कि हम बम धमाकों और मुश्किलों से नहीं डरते। हमने उन लोगों को हराया है, जो आधुनिक तकनीक और हथियारों के मामले में आपसे कहीं ज्यादा ताकतवर थे।  उन्होंने आगे कहा कि लगातार चुनौतियों के बावजूद अफगानिस्तान के लोग अपने इरादों पर कायम हैं। उन्होंने कहा, हम न डरते हैं और न ही हारे हैं। हक्कानी का इशारा पाकिस्तान की ओर था। बिते कुछ महीनों में आफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की हिंसक झड़पे हो चुकी है। जिसमें सैकड़ों मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

ISIS के ठिकानों पर हमले का दावा

इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने पाकिस्तान में कथित तौर पर ISIS से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ये हमले मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मौजूद उन ठिकानों पर किए गए, जिन्हें उसने आईएसआईएस से जुड़ा बताया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, अफगान रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरानान इलाके में आईएसआईएस के एक संयुक्त केंद्र और हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर हवाई हमले किए। इस केंद्र का इस्तेमाल अफगानिस्तान में तोड़फोड़ की गतिविधियां चलाने और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। यही केंद्र उन बम धमाकों के समन्वय का भी अड्डा था, जिनमें अफगान नागरिकों को निशाना बनाया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com