-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Angry At Elon Musk Says Musk Lost His Mind No Longer Wants To Talk
‘दिमाग खो चुका है मस्क…मेरा अब बात करने का मूड नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप का फिर फूटा गुस्सा
- Written By: अमन उपाध्याय
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में एलन मस्क के बारे में कहा कि उनका दिमाग ठीक नहीं है और वे उनसे बात करने के मूड में नहीं हैं। शुक्रवार को बातचीत में ट्रंप ने बताया कि मस्क उनसे संपर्क करना चाहते हैं, लेकिन वह बातचीत के लिए..

डोनाल्ड ट्रंप का मस्क पर फिर फूटा गुस्सा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वांशिगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के रिश्तों में अब दरार आ गई है। कभी एक-दूसरे की तारीफ करने वाले ये दोनों दिग्गज अब सार्वजनिक मंचों पर आमने-सामने हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा कि “एलन मस्क अपना दिमाग खो चुका है” और अब वह उनसे बात करने के मूड में नहीं हैं। ट्रंप का दावा है कि मस्क उनसे बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर बात करने से मना कर दिया है। यह बयान उन दोनों के बीच हुई एक तीखी बहस के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है।
दिए गए इंटरव्यू में जब डोनाल्ड ट्रंप से एलन मस्क के साथ तय हुई एक बैठक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। ट्रंप ने कहा, “आप उस आदमी की बात कर रहे हैं जिसका दिमाग सही नहीं है?” इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल वह मस्क से बात करने में खास रुचि नहीं रखते। दरअसल, दोनों के बीच “वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट” को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। इसी कानून को लेकर मस्क राष्ट्रपति से नाराज चल रहे हैं, जिससे ट्रंप और मस्क के रिश्तों में तल्खी आ गई है।
मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं
ट्रंप ने पहले कहा था कि मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं क्योंकि मैंने उनकी काफी मदद की है। उन्होंने यह भी कहा कि मस्क इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) टैक्स इंसेंटिव्स हटाए जाने से नाराज हैं। लेकिन मस्क ने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें इस बिल के बारे में कभी जानकारी नहीं दी गई और यह बिल बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को पारित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
इसके अलावा, ट्रंप ने एलन मस्क को चेतावनी दी है कि अगर मैं सत्ता में आया तो उनके सरकारी अनुबंध और सब्सिडी को बंद करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हमारे बजट में अरबों-खरबों डॉलर की बचत करने का सबसे आसान तरीका मस्क की सरकारी सब्सिडी और अनुबंधों को खत्म करना है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा हैरानी होती थी कि पूर्व राष्ट्रपति बाइडन ने ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया।
एलन मस्क के उकसाते ही जेडी वेंस ने खेला बड़ा दांव, ट्रंप की सोच से पहले ही कर डाला ये ऐलान
मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी
एलन मस्क ने धमकी दी है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप उनकी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ और इंटरनेट उपग्रह सेवा ‘स्टारलिंक’ को मिलने वाले सरकारी अनुबंधों में कटौती करते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक यात्रियों और सामग्री पहुंचाने वाले अपने अंतरिक्ष कैप्सूल की सेवाएं तुरंत रोक देंगे। मस्क ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर कहा कि ‘स्पेसएक्स’ अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं तत्काल निलंबित करना शुरू कर देगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क की यह चेतावनी कितनी प्रभावी होगी, लेकिन यह अंतरिक्ष कैप्सूल, जो सरकारी अनुबंधों के सहयोग से विकसित हुआ है, अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।
Trump angry at elon musk says musk lost his mind no longer wants to talk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














