-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mexican Army Kills El Mencho Jalisco New Generation Cartel Leader Shootout Us Intelligence
अमेरिका की खुफिया इंटेल, आर्मी ऑपरेशन…जानें कैसे मारा गया कुख्यात माफिया एल मेंचो? जिसके लिए जल रहा मैक्सिको
- Written By: अक्षय साहू
Mexican Drug Lord El Mencho: मैक्सिको की सेना ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के नेता एल मेंचो को मुठभेड़ में मार गिराया। अमेरिका ने खुफिया जानकारी दी। हिंसा फैलने की आशंका, सरकार ने शांति की अपील की।

सेना के ऑपरेशन में कुख्यात ड्रग लॉर्ड 'एल मैचों' की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
El Mencho Killing Inside Story: मैक्सिको की सरकार को देश के सबसे कुख्यात ड्रग माफियाओं में से एक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, मैक्सिको की सेना ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ को एक सैन्य कार्रवाई में मार गिराया। हालांकि, इससे पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं और आधिकारिक पुष्टि को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है, फिर भी सरकार की ओर से इसे बड़ी सफलता बताया गया है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमी राज्य जलिस्को के तपलपा शहर में सेना ने एक ऑपरेशन चलाया। करीब 20 हजार आबादी वाला यह शहर लंबे समय से कार्टेल की गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है। सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि एल मेंचो अपने सहयोगियों के साथ वहीं मौजूद है। जब सेना ने उसे घेरने की कोशिश की तो मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। एल मेंचो समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। अधिकारियों के मुताबिक, इलाज के लिए मैक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
Mexico reportedly eliminated Nemesio Oseguera Cervantes, widely known as “El Mencho,” the alleged leader of the Cártel Jalisco Nueva Generación (CJNG). The operation is already reshaping the security landscape, with violence intensifying in Puerto Vallarta from the cartel… pic.twitter.com/WJ1wGvpbwp — Pat-Mario Chinweike, PT (@Mario_Sneh) February 23, 2026
दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने बख्तरबंद गाड़ियां, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि इस ऑपरेशन में कम से कम नौ अन्य कार्टेल सदस्य भी मारे गए।
कौन था एल मेंचो?
एल मेंचो को मैक्सिको के सबसे खतरनाक अपराधियों में गिना जाता था। अमेरिकी सरकार ने उस पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर अमेरिका में फेंटानिल और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। CJNG को मैक्सिको के सबसे ताकतवर और हिंसक कार्टेलों में से एक माना जाता है, जिसका नेटवर्क देश के कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि माफिया सरगना बनने से पहले एल मेंचो खुद पुलिस कर्मी रह चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
रूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
Mexican Forces Kill CJNG Leader ‘El Mencho’ in Jalisco Operation, Sparking Cartel Violence. MEXICO CITY — Mexican army and security forces killed Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, the elusive leader of the Jalisco New Generation Cartel (CJNG) known as “El Mencho,” during a… pic.twitter.com/xoFjrc16aj — JAS (@JasADRxquisites) February 22, 2026
सैन्य कार्रवाई के बाद भड़की हिंसा
इस सैन्य कार्रवाई के बाद देश के कई हिस्सों में तनाव फैल गया। कुछ राज्यों में कार्टेल समर्थकों द्वारा हिंसा और विरोध की खबरें सामने आईं। सड़कें जाम की गईं और आगजनी की घटनाएं भी दर्ज की गईं। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि सभी राज्य सरकारों के साथ तालमेल बनाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य गतिविधियां जारी हैं और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
अमेरिका ने दी खुफिया जानकारी
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में अमेरिका ने खुफिया जानकारी देकर सहयोग किया। बताया गया कि अमेरिकी सेना के नेतृत्व में बनी एक नई टास्क फोर्स जॉइंट इंटरएजेंसी टास्क फोर्स-काउंटर कार्टेल ने कार्टेल नेटवर्क की निगरानी और जानकारी जुटाने में भूमिका निभाई। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमीनी कार्रवाई पूरी तरह मैक्सिको की सेना ने ही की।
Mexico on edge after cartel violence erupts in Jalisco just months before the 2026 World Cup matches in Mexico.#Mexico #PuertoVallarta #Jalisco #CJNG #Breaking pic.twitter.com/IkM3cEmPZt — Sumit (@Sumishiv1406) February 23, 2026
व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी बयान जारी कर कहा कि एल मेंचो दोनों देशों के लिए बड़ा लक्ष्य था और अमेरिका ने खुफिया सहयोग प्रदान किया। वहीं अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताया।
एल मेंचो वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा था। 2015 में जब सेना उसके करीब पहुंची थी, तब उसके गिरोह ने रॉकेट से सैन्य हेलीकॉप्टर गिरा दिया था, जिससे वह भागने में सफल हो गया था। उस घटना ने उसकी ताकत और नेटवर्क की गहराई को उजागर किया था।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़
विश्लेषकों का मानना है कि अगर उसकी मौत की पुष्टि स्थायी रूप से होती है, तो यह मैक्सिको की ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ साबित हो सकती है। हालांकि, यह भी आशंका है कि नेतृत्व बदलने के बाद कार्टेल के भीतर सत्ता संघर्ष और हिंसा बढ़ सकती है। फिलहाल सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Mexican army kills el mencho jalisco new generation cartel leader shootout us intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Jul 27, 2026 | 08:45 AMबर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMAI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













