- Hindi News »
- World »
- Trump Administration Setback Due To Sevp Decision Foreign Students Relief
इस फैसले को लेकर ट्रंप प्रशासन को लगा झटका, विदेशी छात्रों को मिली बड़ी राहत
कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के संघीय न्यायाधीश जेफरी व्हाइट ने अपने फैसले में ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे हानिकारक और अवैध बताया। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से करीब 788 भारतीय छात्र हो प्रभावित हो सकते थे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- सौ. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन : अमेरिका की एक संघीय अदालत ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है। बता दें, अदालत ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर रोक लगाई है, जिसमें अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हजारों विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करने और उन्हें देश से बाहर निकालने की बात कही गई थी।
बीते दिन 22 मई को कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के संघीय न्यायाधीश जेफरी व्हाइट ने अपने फैसले में ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे हानिकारक और अवैध बताया। न्यायाधीश व्हाइट ने आगे कहा कि प्रशासन के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मौजूदा स्थिति पर गंभीर संकट पैदा हो गया है।
एसईवीपी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी विवाद
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला तब चर्चा में आया था, जब यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (SEVP) के तहत हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। ध्यान देने वाली बात यह थी कि इसके तहत छात्रों के वीजा रद्द किए जा सकते थे, जिससे भारत जैसे देशों से उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका आने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ने जैसे माहौल बनने शुरू हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
करीब भारत के 788 छात्र हो सकते थे प्रभावित
ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से करीब 788 भारतीय छात्र हो प्रभावित हो सकते थे। इस समय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 788 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के इस आदेश का असर उन छात्रों पर भी पड़ता जो स्नातक कर चुके हैं या आने वाले सालों में पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। अगर यह फैसला लागू होता तो नए छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय में जाना पड़ सकता था।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मामले में हालांकि कोर्ट ने कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन कई एक्सपर्ट का मानना है कि यह फैसला ट्रंप प्रशासन की कानूनी स्थिति को कमजोर करता है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के हित में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Trump administration setback due to sevp decision foreign students relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM













