-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- This Is How Pm Modi Met President Zelensky During His Ukraine Visit
पहले गले से लगाया फिर कंधे पर…, यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने की मुलाकात
- Written By: शुभम पाठक
पोलैंड से लगभग 10 घंटो के ट्रेन में सफर करने के बाद पीएम मोदी आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की मुलाकात (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कीव: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच अभी यूक्रेन के दौरे पर है, जहां आज 10 घंटों के ट्रेन के सफर के बाद पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। पीएम मोदी का कीव में गर्मजोशी के साथ स्वागात किया गया, जिसके बाद पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।
जंग से बदहाल यूक्रेन में पीएम मोदी का दौरा खास है, जहां मायूस दिख रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले जेलेंस्की को गले से लगाया इसके बाद उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ नेशनल म्यूजियम पहुंचे।
ये भी पढ़ें:-शिल्पा शेट्टी से फ्लाइट में चिढ़ गई फराह खान! लोगों को दी ये सलाह
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
भावुक दिखे जेलेंस्की
पीएम मोदी के यूक्रेन पहुंचने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति की आखों में कई सारी आशाएं देखने को मिली, पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे थे। इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों को भावुक होते देखा जा सकता है।
युद्द में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि
मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलंस्की के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मरिंस्की पैलेस में मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए मरिंस्की पैलेस को पूरी तरह से सजाया गया है।
10 घंटो के सफर के बाद कीव पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है। कीव की यात्रा से लगभग छह सप्ताह पहले मोदी ने रूस की यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संघर्ष समाप्ति के मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया था।
ये भी पढ़ें:-PM Modi Ukraine Visit: ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी ने की चिंता व्यक्त
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ वार्ता के बाद मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष गहरी चिंता का विषय हैं और शांति बहाल करने के लिए बातचीत तथा कूटनीति ही रास्ता है। उन्होंने कहा कि भारत का दृढ़ता से यह मानना है कि युद्ध के मैदान में किसी समस्या का हल नहीं निकलता।
This is how pm modi met president zelensky during his ukraine visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














