-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Invitation To Pm Modi For Gaza Peace Board In Trump Diplomacy
गाजा में शांति की कीमत चुकाएगा भारत! ट्रंप ने पीस बोर्ड के लिए PM मोदी को भेजा आंमत्रण, पर रख दी ये बड़ी शर्त
- Written By: अक्षय साहू
India in Gaza Peace Board: अमेरिका ने भारत को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे ट्रंप की योजना के तहत शांति, स्थिरता और गाजा के पुनर्निर्माण का अहम कदम माना जा रहा है।

नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स - सोशल मीडिया)
US invite India to Gaza Peace Board: अमेरिका ने भारत को “गाजा बोर्ड ऑफ पीस” में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना का दूसरा चरण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य इजरायल और हमास युद्ध को पूरी तरह समाप्त करना और गाजा में दीर्घकालिक स्थिरता स्थापित करना है। हालांकि युद्धविराम लागू है, इसके बावजूद गाजा में इजरायली हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं।
गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस के दूसरे चरण के गठन की घोषणा की। उनके अनुसार, यह बोर्ड युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम होगा। इस बोर्ड के अंतर्गत गाजा के रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों को संभालने के लिए गठित की जाने वाली एक तकनीकी समिति की निगरानी की जाएगी। यह पूरी व्यवस्था युद्धविराम फ्रेमवर्क का हिस्सा होगी, ताकि शांति प्रक्रिया को केवल सैन्य स्तर तक सीमित न रखकर प्रशासनिक और मानवीय स्तर पर भी आगे बढ़ाया जा सके।
गाजा बोर्ड ऑफ पीस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
गाजा बोर्ड ऑफ पीस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता लाना और व्यापक पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना है। ट्रंप की योजना के तहत गाजा को दोबारा रहने योग्य और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक धनराशि जुटाई जाएगी, जिससे बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसे क्षेत्रों में सुधार किया जा सके। इस पहल का लक्ष्य गाजा की स्थिति को हर स्तर पर बेहतर बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
आसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Explainer: ईरान से जंग लड़-लड़कर अमेरिक की तिजोरी खाली…मालामाल हुए आसिम मुनीर, तीन तरफ से कमा रहे पैसा
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
सदस्यता के लिए देना होगा 1 अरब अमेरिकी डॉलर
अमेरिका ने भारत के अलावा कम से कम चार अन्य देशों को भी इस बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। योजना से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, यदि कोई देश बोर्ड की स्थायी सदस्यता चाहता है, तो उसे 1 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान देना होगा। वहीं, तीन वर्षों के लिए अस्थायी सदस्यता लेने पर किसी प्रकार की वित्तीय प्रतिबद्धता अनिवार्य नहीं होगी। हालांकि अभी तक से स्पष्ट नहीं है कि भारत को इसके लिए पैसे देने होंगे या नहीं।
यह निमंत्रण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और उसके जियोपॉलिटिकल महत्व को दर्शाता है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के दौर में भारत को एक जिम्मेदार और संतुलित शक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जो शांति और कूटनीतिक समाधान में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें: स्पेन में आपस में टकराईं दो हाई स्पीड ट्रेन, 21 लोगों की मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
ट्रंप ने पीएम मोदी को भेजा आमंत्रण
संयुक्त राज्य अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोरे ने इस संबंध में एक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोर्ड ऑफ पीस में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह बोर्ड गाजा में स्थायी शांति, प्रभावी शासन, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देगा।
Frequently Asked Questions
-
Que: गाजा बोर्ड ऑफ पीस क्या है?
Ans: गाजा बोर्ड ऑफ पीस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना का दूसरा चरण है। इसका उद्देश्य इजरायल–हमास युद्ध को पूरी तरह समाप्त करना, गाजा में दीर्घकालिक स्थिरता लाना और युद्ध के बाद प्रशासन, पुनर्निर्माण व मानवीय सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
-
Que: भारत को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में क्यों आमंत्रित किया गया है?
Ans: भारत को उसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका, संतुलित विदेश नीति और शांति प्रयासों में विश्वसनीयता के कारण आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत को एक जिम्मेदार शक्ति मानता है जो संघर्ष समाधान और कूटनीतिक प्रयासों में सकारात्मक योगदान दे सकता है।
-
Que: गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए भारत को कितने पैसे देने होंगे?
Ans: अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, स्थायी सदस्यता के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान देना होगा, जबकि तीन वर्षों की अस्थायी सदस्यता के लिए कोई अनिवार्य वित्तीय शर्त नहीं है।
Us invitation to pm modi for gaza peace board in trump diplomacy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














