ताइवान के रक्षा मंत्री ने चीन को दी खुली चुनौती! तिलमिला उठा 'ड्रैगन', कहा- डर फैला रहे...

Taiwan-China Tension: चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है। ताइवान की सेना चीन के अचानक हमले पर तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है और बिना आदेश अपनी कार्रवाई कर सकती है।
taiwan-defence-minister-military-ready-to-respond-china-attack (2)
ताइवान ने चीन को दी चेतावनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Taiwan Warns China: चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर चीन ताइवान पर अचानक हमला करता है, तो ताइवान की सेना तुरंत प्रतिक्रिया दे सकती है। मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी कि ताइवान की सेना बिना किसी उच्च आदेश का इंतजार किए, अपनी तरफ से फैसले ले सकती है और जवाब दे सकती है।

ताइवान और चीन के बीच तनाव काफी समय से बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश मानता है। चीन लगातार ताइवान पर हमले की धमकी देता रहा है, और कहता है कि वह अपनी सैन्य गतिविधियों को असली युद्ध में बदल सकता है। इसी बीच, ताइवान ने भी चीन को चेतावनी दी है कि यदि चीन ने कोई प्रतिक्रिया दी, तो ताइवान सेना जवाब देने के लिए तैयार है।

ताइवान पर दबाव बना रहा चीन

ताइवान का कहना है कि चीन की सेना लगभग रोज ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियां करती रहती है। ताइवान इसे "ग्रे जोन रणनीति" मानता है, जिसमें चीन सीधे युद्ध के बिना ताइवान पर दबाव बनाता है, ताकि ताइवान की सेना को थकाया जा सके और हमेशा सतर्क रखा जा सके। ताइवान का कहना है कि चीन की सैन्य गतिविधियों की संख्या हर साल बढ़ रही है, और इसमें संयुक्त युद्ध की तैयारी की गश्त भी शामिल हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर चीन का सैन्य अभ्यास युद्ध में बदलता है, तो ताइवान की सेना के पास लड़ाई के लिए तैयार होने का एक तय तरीका है। ताइवान ने यह भी आरोप लगाया कि चीन अपने युद्धपोतों को प्रशांत महासागर में भेजकर ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा है।

चीन ने खारिज किए ताइवान के आरोप

चीन ने हमेशा यह कहा है कि वह ताइवान को अपने साथ मिलाने के लिए बल का उपयोग करने से इंकार नहीं करता है। चीन ने ताइवान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ताइवान का राष्ट्रपति चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और युद्ध का डर फैला रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com