- Hindi News »
- World »
- Situation Worsens In Sudan 58 Die In Three Days Due To Cholera Thousands Admitted To Hospital
सूडान में बदतर हालात, हैजा से तीन दिनों में 58 की मौत; हजारों लोग अस्पताल में भर्ती
Cholera outbreak in Sudan: सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में हैजा तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह दूषित पेयजल माना जा रहा है। इस संक्रमण के कारण बीते तीन दिनों में 58 लोगों की जान जा चुकी है।
- Written By: अमन उपाध्याय

सूडान में फैला हैजा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
काहिरा: सूडान इस समय हैजे के गंभीर प्रकोप से जूझ रहा है, जहां कई इलाकों में लोग तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब तक हैजे के कारण 58 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों मरीजों का इलाज अस्पतालों में जारी है। यह बीमारी सूडान में अक्सर फैलती रहती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां स्वच्छ पानी की उपलब्धता कम है, जलवायु प्रतिकूल है और सफाई की स्थिति खराब है। स्वास्थ्य सेवाओं और जल स्वच्छता में सुधार के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रयासरत हैं, लेकिन हर प्रकोप के दौरान बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित होते हैं।
सूडान के एक शहर में हैजा फैलने से पिछले तीन दिनों में 58 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,300 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह संक्रमण दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण फैला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रदूषित पानी की आपूर्ति
दरअसल, सूडान में कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के चलते शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, जिससे प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार से शनिवार के बीच हैजा के कारण 58 लोगों की जान चली गई, जबकि 1,293 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सूडान में हैजा का प्रकोप अक्सर देखा जाता है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है। हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय संगठन वहां की स्वास्थ्य सेवाओं और जल स्वच्छता की स्थिति सुधारने के लिए प्रयासरत हैं, फिर भी लोग इस गंभीर बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं।
1,293 लोग इस बीमारी से प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सूडान में एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के चलते शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, जिसके कारण लोगों को दूषित पेयजल मिल रहा है। मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच हैजा के प्रकोप के कारण 58 लोगों की जान चली गई, जबकि 1,293 लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।
कैसे फैलता है हैजा
हैजा एक खतरनाक और संक्रामक बीमारी है, जो दूषित पानी और भोजन के जरिए फैलती है। यह Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है। इस बीमारी के लक्षणों में तेज दस्त, उल्टी और शरीर में पानी की गंभीर कमी शामिल हैं। यदि समय पर सही उपचार न मिले, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
Situation worsens in sudan 58 die in three days due to cholera thousands admitted to hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













