नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई

PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की ऐतिहासिक यात्रा को पूरा करके स्वीडन के लिए रवाना हो गए हैं। डच पीएम रॉब जेटन ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर विदाई दी।
Netherlands Visit Concludes: PM Modi Departs for Sweden; Dutch PM Gives Special Send-off at Airport
नरेंद्र मोदी और रॉब जेटेन, फोटो (सो. IANS)
Updated on

Narendra Modi Sweden Visit News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीदरलैंड की सफल यात्रा पूरी कर ली है और वह रविवार को अगले चरण के लिए स्वीडन रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने पीएम मोदी को गले लगाकर विदाई दी, जो दोनों देशों के बीच गहराते व्यक्तिगत और कूटनीतिक रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है। इस यात्रा के दौरान न केवल द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई मिली है, बल्कि जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग का एक महत्वाकांक्षी खाका भी तैयार किया गया है।

आधुनिक इंजीनियरिंग का संगम

यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी और प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने अफ्सलाउटडाइक (Afsluitdijk) बांध का विशेष दौरा किया। यह बांध डच इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है, जिसे पानी के बेहतर प्रबंधन, भीषण बाढ़ से सुरक्षा और मीठे पानी के विशाल भंडारण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने तकनीक की बारीकियों को समझा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डच विशेषज्ञता की सराहना करते हुए कहा कि जल संसाधनों के क्षेत्र में नीदरलैंड से पूरी दुनिया बहुत कुछ सीख सकती है।

भारत में आएगी आधुनिक डच तकनीक

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी सिंचाई प्रणाली, बाढ़ नियंत्रण और अंदरूनी जलमार्गों के नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नीदरलैंड की उन्नत तकनीक को अपनाने की योजना बना रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच 'कैटशुइसल' में हुई मुलाकात में रिश्तों को 'रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया।

विकास के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप

भारत और नीदरलैंड अब व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विविध क्षेत्रों में एक साझा रोडमैप पर काम करेंगे। इसके साथ ही, 'पानी, कृषि और स्वास्थ्य' के क्षेत्र में सहयोग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। दोनों देशों ने माना कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था डच कंपनियों के लिए विकास के नए द्वार खोलती है।

PM Modi Visit Afsluitdijk Dam
PM मोदी ने अफ़स्लूटडाइक बांध का दौरा किया

सांस्कृतिक विरासत की वापसी

कूटनीतिक वार्ता के साथ-साथ सांस्कृतिक रिश्तों पर भी विशेष जोर दिया गया। पीएम मोदी ने नीदरलैंड सरकार द्वारा 11वीं सदी की चोलकालीन ताम्रपट्टिकाओं को भारत लौटाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और लाइडेन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के बीच ऐतिहासिक धरोहरों पर शोध के लिए सहयोग को मंजूरी दी गई। यात्रा के अंत में हरित ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों और सहमति पत्रों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जो भविष्य की मजबूत साझेदारी की नींव रखेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com