कैलाश मंदिर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित एलोरा की गुफाओं में 16वीं गुफा के रूप में स्थित कैलाश मंदिर दुनिया की सबसे बड़ी अखंड चट्टान पर नक्काशी से निर्मित है। इस मंदिर को विशाल पहाड़ को काटकर बनाया गया है। कोई भी पर्यटक अगर मुंबई आता है, तो उसे इस मंदिर को जरूर देखना चाहिए।