उधर ट्रंप ने मिलने पहुंचे जेलेंस्की...इधर रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर किया कब्जा, जारी किया VIDEO

Trump-Zelensky Meeting: रूसी सैनिकों ने कुप्यांस्क पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, जबकि यूक्रेनी सेना की प्रगति और क्षेत्र में जारी लड़ाई ने स्थिति को जटिल बना दिया, मानवीय संकट को और बढ़ा दिया।
russia-takes-ukrainian-city-kupyansk-major-setback-zelensky-video
रूस ने कुप्यांस्क शहर पर कब्जा किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Russia Captures Kupyansk City: रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि खार्किव क्षेत्र के महत्वपूर्ण शहर कुप्यांस्क पर रूस की 6वीं गार्ड्स और पश्चिमी सैन्य समूह की संयुक्त सेना ने पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है। मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सैनिक शहर में बचे हुए यूक्रेनी बलों को खदेड़ने का काम जारी रखे हुए हैं। रूस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सेना ने कुप्यांस्क में 3 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें विफल किया गया। कुप्यांस्क को लेकर रूस का दावा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहर रेल और सड़क मार्गों का प्रमुख केंद्र है, जो युद्ध के लिए आवश्यक आपूर्ति लाइनों के लिए महत्वपूर्ण है। रूस ने नवंबर 2025 में पहले इस शहर पर कब्जे का दावा किया था, लेकिन बाद में यूक्रेनी बलों ने एक बड़े काउंटरअटैक के बाद शहर के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण हासिल किया था। दिसंबर में रूस ने दावा किया था कि कुप्यांस्क का अधिकांश हिस्सा उसके नियंत्रण से बाहर हो गया था।

कल ट्रंप के साथ बैठक करेंगे जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच रविवार को युद्ध समाप्त करने को लेकर अहम बैठक होने वाली है। दोनों नेताओं के बीच अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 20 सूत्रीय शांति समझौते को लागू करने को लेकर बातचीत हो सकती है। हालांकि ट्रंप पहले ही बयान चुके हैं कि युद्ध खत्म करने को लेकर आखिरी फैसला उनका होगा न की जेलेंस्की का।

यूक्रेनी सेना ने कुप्यांस्क में सक्रिय लड़ाई की पुष्टि की है, लेकिन फिलहाल उसने इस पर विस्तृत टिप्पणी नहीं दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस का दावा प्रचारात्मक हो सकता है, जबकि जमीनी स्थिति में संघर्ष जारी है। स्वतंत्र विश्लेषकों और कुछ रूसी मिलब्लॉगर्स का कहना है कि यूक्रेनी बलों ने कई इलाकों को पुनः मुक्त किया था और रूस की आपूर्ति लाइनों को काट दिया था।

महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जे की कोशिश तेज

इस विवाद के बीच दोनों पक्षों के दावे परस्पर विरोधी हैं। रूस का दावा कुप्यांस्क पर पूर्ण नियंत्रण का हो सकता है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स और युद्ध विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध के मैदान पर स्थिति अभी भी जटिल है। यूक्रेनी सेना के शेष हिस्सों में प्रगति दिखाने की कोशिश जारी है, जबकि रूस अपने नियंत्रण को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com