चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मंत्र… 'Chinese Unity से ही संभव है आधुनिक विकास'

China Modernization Goal: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जातीय एकजुटता को चीनी आधुनिकीकरण का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि साझा विकास के लक्ष्य में चीन की एक भी जाति या समुदाय पीछे नहीं छूटना चाहिए।
Xi Jinping's Vision Unity of Chinese Nation Drives Modernization and Common Prosperity
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन के लोगों के साथ (सोर्स -सोशल मीडिया)
Updated on

Xi Jinping Ethnic Unity Vision: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के भविष्य के लिए जातीय एकजुटता और साझा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि चीन का आधुनिकीकरण तभी सफल हो सकता है जब सभी अल्पसंख्यक जातियां एक साथ आगे बढ़ें।

शी के अनुसार चीनी राष्ट्र एक ही परिवार की तरह है जिसका मुख्य लक्ष्य एक दिल से 'चीनी सपने' को पूरा करना है। उनके इस विजन का उद्देश्य हर नागरिक तक विकास की उपलब्धियों को पहुंचाया और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के मार्ग को प्रशस्त करना है।

अल्पसंख्यक क्षेत्रों का विकास और शी का लगाव

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस वर्ष कई बार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उनका मानना है कि चीन के समग्र आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में एक भी जाति पीछे नहीं छूटनी चाहिए। हाल ही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की 60वीं वर्षगांठ और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने विशेष संदेश भेजे। इन संदेशों में उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सुंदर और आधुनिक समाजवादी क्षेत्र के निर्माण के लिए जातीय एकता की चेतना को मजबूत करना अनिवार्य है।

शीत्सांग और शिनच्यांग के लिए नया अध्याय

शीत्सांग और शिनच्यांग जैसे क्षेत्रों के लिए शी जिनपिंग ने जो अभिलेख लिखे हैं वे उनके गहरे लगाव और रणनीतिक दृष्टि को दर्शाते हैं। उन्होंने शीत्सांग को एक सुंदर नया अध्याय लिखने की प्रेरणा दी तो वहीं शिनच्यांग में आधुनिक समाजवादी समाज के निर्माण का आह्वान किया। इन क्षेत्रों के विकास के लिए उन्होंने 'चीनी राष्ट्र के समान समुदाय' की अवधारणा को पेश किया है जो विभिन्न संस्कृतियों के बीच सामंजस्य बिठाने पर केंद्रित है। उनका उद्देश्य इन रणनीतिक क्षेत्रों को सुरक्षित समृद्ध और एकजुट बनाना है।

किसानों और सीमांत क्षेत्रों के प्रति जवाबदेही

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में शीत्सांग के लिनची शहर के गा ला गांव के किसानों ने शी को पत्र लिखकर अपने विकास की जानकारी दी। इसके जवाब में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जातीय एकता को और मजबूत करने और प्राकृतिक दृश्यों की सुरक्षा करने की सलाह दी।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे एक सुखमय जीवन का सृजन करें और सीमांत क्षेत्रों को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। यह संवाद दर्शाता है कि शी जिनपिंग का ध्यान न केवल बड़े शहरों पर है बल्कि दूर-दराज के गांवों और वहां रहने वाले विभिन्न समुदायों पर भी है।

शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में साझा भागीदारी

वर्तमान में चीन एक शक्तिशाली राष्ट्र बनने के अपने नए अभियान पर अग्रसर है। इस राष्ट्रीय पुनरोत्थान में विभिन्न जातियों के लोगों की व्यापक भागीदारी और विकास के लाभों को सभी के साथ साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शी जिनपिंग का नेतृत्व यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि 'चीनी आधुनिकीकरण' समावेशी हो। जब तक देश की सभी जातियां एक ही लक्ष्य के साथ एकजुट नहीं होंगी तब तक चीन का पूर्ण विकास अधूरा रहेगा। यही एकजुटता चीन के वैश्विक उदय का मुख्य आधार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com