-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Regime Change Iran India Hurt China Pakistan Benefit
ईरान में सरकार बदली…तो मालामाल हो जाएंगे पाक-चीन, भारत को क्या मिलेगा? जाने इनसाइड स्टोरी
- Written By: अक्षय साहू
Iran Crisis: ईरान में सत्ता परिवर्तन की आशंका से भारत की स्थिति कमजोर हो सकती है, जबकि चीन और पाकिस्तान को चाबहार, संतुलन और राजनीति में फायदा मिल सकता है।

ईरान में सत्ता परिवर्तन से भारत को घाटा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Regime Change in Iran: ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का शासन इस समय गंभीर आंतरिक और बाहरी दबावों का सामना कर रहा है। देश के भीतर लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन सरकार की वैधता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार सैन्य कार्रवाई की खुली धमकी दे रहे हैं। इसी बीच, करीब चार दशक से निर्वासन में रह रहे विपक्षी नेता रजा पहलवी की सक्रियता बढ़ी है। उनके संभावित ईरान लौटने के बयान ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को और हवा दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान में अमेरिका समर्थित सरकार आती है तो इसका सबसे बड़ा झटका भारत को लग सकता है। भारत और ईरान वर्षों से रणनीतिक साझेदार रहे हैं, खासकर उस स्थिति में जब पाकिस्तान भारत को जमीनी रास्ते से पश्चिम एशिया तक पहुंचने से रोकता रहा है। ऐसे में ईरान भारत के लिए एक वैकल्पिक और भरोसेमंद मार्ग उपलब्ध कराता है।
चीन-पाकिस्तान रणनीतिक लाभ
चाबहार बंदरगाह भारत-ईरान सहयोग का सबसे अहम प्रतीक है, जिसे चीन और पाकिस्तान द्वारा विकसित ग्वादर पोर्ट के जवाब के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा, सुन्नी बहुल पाकिस्तान जब इस्लामिक एकता की बात करता है, तब शिया ईरान एक संतुलनकारी भूमिका निभाता है, जो भारत के हित में रहा है। लेकिन यदि ईरान में अमेरिका समर्थक नेतृत्व आता है, तो यह संतुलन टूट सकता है और चीन व पाकिस्तान को रणनीतिक लाभ मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! अब रोजाना बदलेंगे दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार
ट्रंप का नया कमाई मॉडल! 86 लाख रुपये देकर सबसे पहले देख सकेंगे उनके पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
Explainer: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ विक्रम-1, बना देश का पहला निजी रॉकेट
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति झुकाव खतरनाक
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान की ओर झुकाव भी भारत के लिए एक बड़ी समस्या खड़ा कर सकता है। माना जा रहा था कि अमेरिका सऊदी अरब और कतर में मौजूद अपने सैन्य एयरबेस से ईरान पर हमला बोल सकता है। लेकिन हाल ही में सऊदी अरब ने ईरान को यह भरोसा दिया है कि वो अपने हाई क्षेत्र का उपयोग उसके खिलाफ हमला करने में के लिए नहीं होने देगा। कतर का रुख भी कुछ ऐसा ही है।
यह भी पढ़ें: खामेनेई के बाद भी ईरान नहीं लौटेगी राजशाही! ट्रंप को रेजा पहलवी की काबिलियत पर शक
ऐसे में अमेरिका पाकिस्तान को ईरान पर हमले के लिए उपयोग कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर रूस अफगानिस्तान युद्ध (1979-1989) स्थिती देखने को मिल सकती है। जब अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने बेस बनाकर रूस के खिलाफ अफगान लड़ाकों की मदद की थी और 2001 में वॉर ऑन टेरर चलाकर तालिबान पर हमला किया था। दोनों ही अभियानों के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान अपने सैन्य बेस बनाए थे और इसके लिए पाकिस्तान को अरबों डाॅलर दिए थे।
Regime change iran india hurt china pakistan benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर का नया विमान घोटाला: एयरपोर्ट NOC के लिए दलालों ने नागरिकों से वसूला वीआईपी टैक्स
Jul 18, 2026 | 03:12 PMMathura: 9 अगस्त की कार सेवा से पहले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस, कहा- दबाव में नहीं झुकेंगे
Jul 18, 2026 | 03:11 PMकुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला
Jul 18, 2026 | 03:09 PMNEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल
Jul 18, 2026 | 03:08 PMभारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक पल
Jul 18, 2026 | 03:07 PMYavatmal News: यवतमाल रेलवे स्टेशन से लाखों का राजस्व, फिर भी विकास ठप; यात्रियों ने उठाए सवाल
Jul 18, 2026 | 03:05 PMBCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
Jul 18, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














