-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Pakistani Drone Spotted Near Loc Rajouri Jammu Kashmir News Hindi
नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! राजौरी में 48 घंटे में दूसरी बार दिखे ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद PoK भागे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास फिर से पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। सेना की मुस्तैदी और एंटी-ड्रोन सिस्टम के कारण घुसपैठ की यह कोशिश नाकाम रही।

राजौरी में दूसरी बार दिखे ड्रोन, फोटो- सोशल मीडिया
Pakistani Drone LoC Rajouri: सीमा पार से पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए इन ड्रोन्स पर फायरिंग की, जिसके बाद वे वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की सीमा में लौट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे राजौरी के चिंगुस इलाके के डुंगा गाला क्षेत्र में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। भारतीय सेना ने तुरंत एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय किया, जिसके बाद ये ड्रोन गायब हो गए। हालांकि, साजिश यहीं नहीं रुकी; इसके कुछ ही देर बाद शाम करीब 7:35 बजे धरि धरा गांव में फिर से दो ड्रोन जैसी वस्तुएं स्पॉट की गईं। सेना ने इन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे घबराकर ये ड्रोन वापस PoK की ओर मुड़ गए।
48 घंटे में दूसरी बड़ी घुसपैठ की कोशिश
पिछले 48 घंटों में ड्रोन दिखने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। इससे पहले रविवार देर शाम को भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, धरमसाल, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एक साथ पांच ड्रोन देखे गए थे। हालांकि, इन घटनाओं में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही ऐसी गतिविधियों ने LoC पर सुरक्षा और निगरानी को और कड़ा कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
LOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
नवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
क्या है पाकिस्तान का मकसद? सुरक्षा एजेंसियों को आशंका
सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि पाकिस्तान इन ड्रोन्स के जरिए बड़ी साजिश रच रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इन ड्रोन्स का इस्तेमाल हथियार गिराने, नशीले पदार्थों की तस्करी या फिर भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी के लिए किया जा सकता है। सेना के सूत्रों के अनुसार, ये ड्रोन सीमा के पास सर्विलांस की मंशा से मंडरा रहे थे।
यह भी पढ़ें: बनकर तैयार हो गया प्रधानमंत्री का नया कार्यालय, इस दिन होंगे शिफ्ट, जानिए क्या है PMO का नया पता
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और कठुआ में जारी मुठभेड़
इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी ड्रोन्स पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है और ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ (Operation Sindoor) अभी प्रभावी ढंग से जारी है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी चल रही है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने कल गश्ती दल पर फायरिंग की थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना की मुस्तैदी यह सुनिश्चित कर रही है कि सीमा पार की किसी भी साजिश को सफल न होने दिया जाए।
Pakistani drone spotted near loc rajouri jammu kashmir news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर का नया विमान घोटाला: एयरपोर्ट NOC के लिए दलालों ने नागरिकों से वसूला वीआईपी टैक्स
Jul 18, 2026 | 03:12 PMMathura: 9 अगस्त की कार सेवा से पहले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस, कहा- दबाव में नहीं झुकेंगे
Jul 18, 2026 | 03:11 PMकुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला
Jul 18, 2026 | 03:09 PMNEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल
Jul 18, 2026 | 03:08 PMभारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक पल
Jul 18, 2026 | 03:07 PMYavatmal News: यवतमाल रेलवे स्टेशन से लाखों का राजस्व, फिर भी विकास ठप; यात्रियों ने उठाए सवाल
Jul 18, 2026 | 03:05 PMBCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
Jul 18, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














