-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Blunt Threat Greenland Pm Big Trouble For Them Maduro Comparison
‘उनके लिए बड़ी मुसीबत…’, ग्रीनलैंड के PM का होगा मादुरो जैसा हाल! ट्रंप ने दो टूक जवाब में दे दी धमकी
- Written By: अक्षय साहू
US Greenland Tensions: ग्रीनलैंड ने अमेरिकी हस्तक्षेप ठुकराया; अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के पीएम नीलसन को चेतावनी दी। डर बढ़ा, डेनमार्क और अमेरिका इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री को धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Threatens Greenland PM: ग्रीनलैंड के लिए हालात आने वाले दिनों में और जटिल होते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन को सीधे तौर पर धमकी दी है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि वह नीलसन को नहीं जानते और आने वाले समय में यह उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सख्त कदम उठा चुके हैं, जिससे ग्रीनलैंड की ओर से अमेरिकी चेतावनी को हल्के में नहीं लिया जा रहा। पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार ग्रीनलैंड़ पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं। जिससे दोनों देशों में तनाव अपने चरम पर है।
बिकाऊ नहीं है ग्रीनलैड़
प्रधानमंत्री नीलसन ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड किसी के लिए “बिकाऊ” नहीं है और वे अमेरिकी नागरिक नहीं बनना चाहते। उनका कहना था कि ग्रीनलैंड का भविष्य ग्रीनलैंड के लोगों के हाथ में होना चाहिए और वे डेनमार्क के साथ ही रहना पसंद करते हैं। नीलसन ने दोहराया कि ग्रीनलैंड किसी अन्य देश द्वारा खरीदा या नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
Weather Update: 18 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
जब इस पर ट्रंप से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “खैर, यह उनकी समस्या है। मैं उनसे असहमत हूं। मैं नहीं जानता कि वह कौन हैं और उनके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। लेकिन यह उनके लिए बड़ी समस्या बनने वाली है।” इस बयान के बाद ग्रीनलैंड में डर और असुरक्षा का माहौल दिखने लगा है।
ग्रीनलैंड पर कब्जा क्यों करना चाहता हैं ट्रंप?
ग्रीनलैंड की खनिज संसाधन मंत्री नाजा नथानिएलसन ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ट्रंप की धमकियों के बाद ग्रीनलैंड की जनता की नींद हराम हो गई है। इस बीच, डेनमार्क और अमेरिका इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए इस सप्ताह मुलाकात करेंगे। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है। कानूनी रूप से ग्रीनलैंड के नागरिक डेनमार्क के नागरिक भी हैं। डेनमार्क के अन्य दो इलाके फरो द्वीप और डेनमार्क ही हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से ग्रीनलैंड सबसे बड़ा है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई छात्र वीजा में बड़ा बदलाव: भारत अब ‘Highest-Risk’ श्रेणी में, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें
डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार जोर देकर कहा कि रूस और चीन जैसे देश आर्कटिक क्षेत्र में अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि अमेरिकी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने और ग्रीनलैंड का नियंत्रण सुनिश्चित करने की जरूरत है, ताकि अमेरिका इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बनाए रख सके।
Trump blunt threat greenland pm big trouble for them maduro comparison
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में एसटी बस यात्रा महंगी: लालपरी के किराये में 13.56% बढ़ोतरी, प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 18, 2026 | 07:24 AMनागपुर मनपा को राज्य सरकार की बड़ी सौगात; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मिले 217 करोड़ रुपये
Jul 18, 2026 | 07:22 AMरोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
Jul 18, 2026 | 07:19 AMनिगम आयुक्त का मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण, एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस के दिए निर्देश
Jul 18, 2026 | 07:17 AMWeather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 07:16 AMजब राजेश खन्ना ने कहा- ‘अब जाने का वक्त आ गया…’,’काका’ ने मौत से पहले कही थी ऐसी बात, आखिरी शब्द बने अमर
Jul 18, 2026 | 07:14 AMIran Attack Kuwait: ईरान के हमले से कुवैत में भारी तबाही, सैन्य ठिकाने और पानी का प्लांट तबाह
Jul 18, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














