प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा...हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल

Middle East Tension: ईरान इजरायल युद्ध की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है, हवाई सेवाओं में भी दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से चंदौली का एक कपल भी दुबई में फंस गया है।
Chandauli Couple
फंसे हुए लोग (स्क्रीनशॉट, सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pre Wedding Shoot Gone Wrong: प्री वेडिंग शूट हर कपल का सपना होता है लेकिन कैसा हो अगर कोई कपल प्री वेडिंग की वजह से फंस जाए। दरअसल, इन दिनों मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, हवाई हमलों, सैन्य टकरावों की गूंज पूरी दुनिया में है। इसी तनाव के बीच कई उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक परिवार दुबई में फंस गया है।

प्री-वेडिंग शूट के लिए गए इन लोगों की आज यानी 2 मार्च को वापसी ती, लेकिन बिगड़ते हालात और उड़ानों पर असर के कारण ये लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में कैद होकर रह गए हैं।

पांच लोग फंसे

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले पांच लोग इस समय दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं। फंसने वालो में होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस जिनकी शादी होनी है उनके अलावा प्रिंस के छोटे भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी शामिल हैं। यह सभी लोग चार दिन पहले दुबई पहुंचे थे, लेकिन मौजूदा हालात के चलते उनका वापस लौटना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है और सभी एक होटल में ही रुके हुए हैं।

परिजनों की सरकार से अपील

प्रिंस के पिता अजय जैन ने चिंता जताई है, उनका कहना है कि परिवार के सभी सदस्य आज ही भारत लौटने वाले थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण उनकी वापसी टल गई और वह दुबई में ही रुकने को मजबूर हैं। साथ ही अजय जैन ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य स्थानों पर फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

पुणे के छात्र भी दुबई में फंसे

पुणे के एक संस्थान में एमबीए की पढ़ाई करने वाले 84 छात्र भी मिडिल ईस्ट में चल रहे इसी तनाव के बीच फंस चुके हैं। दुबई में फंसे इन छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com