'भारत शांति का पक्षधर...', कनाडाई प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, मुलाकात के बाद मार्क कार्नी ने की जमकर तारीफ

India-Canada Relations: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत दौरा, PM मोदी से मुलाकात और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
PM Modi Meets Mark carney
मार्क कार्नी, नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Meets Mark Carney: कनाडा और भारत के रिश्ते हाल के समय में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे, लेकिन अब दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आए हैं। जहां आज उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी के बीच व्यापार, ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर विचार हुआ। इसके साथ ही, दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक गहरा करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना पर भी बातचीत की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपस में हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई, फिर द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई।

दोनों देशों के बीच MoU पर हस्ताक्षर

बैठक के बाद, दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके बाद एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया। इसके बाद भारत मंडपम में भारत-कनाडा सीईओ फोरम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री शामिल हुए। इस फोरम का उद्देश्य व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को और बढ़ावा देना था।

कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, शोध और नवाचार पर जोर

प्रधानमंत्री कार्नी ने इस दौरे के दौरान कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, शोध और नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा की। इससे पहले, कार्नी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को और प्रगति की दिशा में ले जाने की बात की।

कनाडा-भारत आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि कनाडा और भारत दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं, जो मिलकर ऊर्जा, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारियां बना रहे हैं, ताकि दोनों देशों के नागरिकों के लिए सुरक्षा और खुशहाली लाई जा सके। यह दौरा भारत-कनाडा रिश्तों के लिए एक नया और सकारात्मक मोड़ साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com