खामेनेई के बाद भी ईरान नहीं लौटेगी राजशाही! ट्रंप को रेजा पहलवी की काबिलियत पर शक, कहा- जनता करेगी फैसला

Iran-US Tensions: ट्रंप ने ईरान, यूक्रेन, अमेरिकी राजनीति और वेनेजुएला पर बात करते हुए रजा पहलवी, जेलेंस्की और विपक्षी नेताओं को लेकर संतुलित लेकिन विवादित बयान दिए।
Trump on Reza Pahlavi
ट्रंप को रेजा पहलवी की काबिलियत पर शक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump on Reza Pahlavi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी घरेलू राजनीति और वेनेजुएला से जुड़े कई अहम मुद्दों पर टिप्पणियां की हैं। व्हाइट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए  ईरान के विपक्षी नेता रेजा पहलवी को लेकर कहा कि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे इंसान लगते हैं, लेकिन इस बात पर उन्हें संदेह है कि क्या रेजा पहलवी ईरान के भीतर जनता का व्यापक और संगठित समर्थन जुटा पाएंगे। 

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका फिलहाल किसी एक ईरानी नेता को आगे बढ़ाने या समर्थन देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान की जनता रेजा पहलवी को स्वीकार करती है, तो अमेरिका को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि, ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोग लगातार धर्मिक शासन खत्म करते देश में फिर से राजशाही की मांग कर रहे हैं।

कौन है रेजा पहलवी?

रेजा पहलवी ईरान के अंतिम शाह मोहम्मद रेजा पहलवी के पुत्र हैं और 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से निर्वासन में रह रहे हैं। हाल के वर्षों में, विशेष रूप से ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान, वह विदेश से विपक्ष की एक प्रमुख आवाज के रूप में उभरे हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी माना कि ईरानी विपक्ष कई गुटों में बंटा हुआ है और देश के भीतर किसी मजबूत नेतृत्व का अभाव है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौलवी सरकार गिर भी सकती है, लेकिन दुनिया में कोई भी सरकार स्थायी नहीं होती और आने वाला समय बेहद दिलचस्प होगा।

जेलेंस्की को बताया सबसे बड़ी बाधा

यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बताया। उनके अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन जेलेंस्की को बातचीत के लिए मनाना जरूरी है। ट्रंप ने स्वीकार किया कि राष्ट्रपति बनने से पहले युद्ध जल्दी खत्म करने का उनका दावा व्यवहार में उतना सरल साबित नहीं हुआ।

अपने ही नेताओं पर उठाए सवाल

अमेरिकी घरेलू राजनीति पर ट्रंप ने अपने ही रिपब्लिकन दल के कुछ नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल से जुड़े मामलों पर सवाल उठाने वाले सांसदों को पार्टी के प्रति अधिक वफादार होना चाहिए। जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमन की उस चेतावनी को भी उन्होंने खारिज कर दिया जिसमें फेड में राजनीतिक हस्तक्षेप से महंगाई बढ़ने की बात कही गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com