- Hindi News »
- World »
- Rajnath Singh On Pok And Pakistan In Jammu And Kashmir
PoK को लेकर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अपने आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना होगा या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
- Written By: साक्षी सिंह

तस्वीर में राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के अखनूर इलाके में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए
अखनूर: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही पाकिस्तान को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पाक को पीओके में आतंकी ढांचे को नष्ट कर देना चाहिए।
पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित कर भारत को अस्थिर करने के लगातार प्रयास करने का आरोप लगाया है। कहा कि उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अपने आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना होगा या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
देश-दुनिया की ताजा तरीन की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
महाविनाश या महाविकास: 92000 करोड़ का निकोबार प्रोजेक्ट विवादों में, जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
लांच पैड के रूप में काम कर रही घुसपैठ गतिविधियां
रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पाक अधिकृत कश्मीर के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवाद के केंद्र के रूप में किया जा रहा है। इसकी भूमि प्रशिक्षण शिविरों और घुसपैठ गतिविधियों के लिए लांच पैड के रूप में काम कर रही है।
आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा
सिंह ने अखनूर इलाके में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद का कारोबार चलाने के लिए किया जा रहा है। आज भी वहां आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं।
सीमा के पास के इलाकों में लॉन्च पैड बनाए गए
सीमा के पास के इलाकों में लॉन्च पैड बनाए गए हैं। भारत सरकार को इस बारे में पुख्ता जानकारी है और वह हालात से पूरी तरह वाकिफ है। पाकिस्तान को इसे खत्म करना होगा, नहीं तो। पीओके पर भारत की स्थिति दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पीओके के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है। पाकिस्तान के लिए पीओके विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है।
अखनूर में राजनाथ सिंह का संबोधन
Addressing the Ex-servicemen on the occasion of ‘Veterans Day’ at Akhnoor (J&K). https://t.co/AsE7JmwnXK — Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 14, 2025
अनवर-उल-हक की हाल की टिप्पणियों की निंदा की
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पीओके के लोग सम्मानजनक जीवन से वंचित हैं और पाकिस्तान के शासकों ने अपने भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए धर्म के नाम पर उनका शोषण किया है। सिंह ने पीओके के प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक की हाल की टिप्पणियों की भी निंदा की तथा कहा कि यह जनरल जिया-उल-हक के समय से पोषित पाकिस्तान के भारत विरोधी एजेंडे का ही एक हिस्सा है।
घुसपैठ करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से आते हैं
आतंकवाद को समर्थन देने की अपनी नीति को छोड़ने में पाकिस्तान की विफलता पर प्रहार करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत को अस्थिर करने का हर संभव प्रयास किया है। वह अपने प्रयास जारी रखता है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने कभी आतंकवाद को नहीं छोड़ा है। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से आते हैं।
1965 से आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा
राजनाथ सिंह ने 1965 से आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। इस बात पर बल दिया कि इस तरह के प्रयास जम्मू-कश्मीर के लोगों का समर्थन हासिल करने में बार-बार नाकाम रहे हैं। सिंह ने कहा कि न तो 1965 के युद्ध के दौरान और न ही आतंकवाद के चरम के दौरान जम्मू कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान का साथ दिया। इसके बजाय यहां हमारे कई मुस्लिम भाइयों ने आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
पीओके में हो रही गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ
रक्षा मंत्री ने मोहम्मद उस्मान जैसे व्यक्तियों के बलिदान पर भी प्रकाश डाला। जिन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सिंह ने कहा कि आज भी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उसने आतंकवाद को समर्थन देने की अपनी नीति नहीं छोड़ी है। भारत सरकार पीओके में हो रही गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ है और अपनी संप्रभुता व सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का खतरा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1965 के युद्ध में भारतीय सेना के वीरतापूर्ण प्रयासों को भी याद किया।
अखनूर की लड़ाई के महत्व को रेखांकित किया
उन बलिदानों और रणनीतिक प्रतिभा पर प्रकाश डाला जिसके कारण भारत को जीत मिली। सिंह ने अखनूर की लड़ाई के महत्व को रेखांकित किया, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और लाहौर तक आगे बढ़ गई। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajnath singh on pok and pakistan in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMBPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
May 17, 2026 | 06:10 PMMoushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














