-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Bpsc Bpssc Railway Recruitment 2026 Over 14000 Vacancies Apply Online
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
- Written By: हितेश तिवारी
BPSC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC, BPSSC और रेलवे में कुल 14,101 पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

BPSC, BPSSC और रेलवे भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
BPSSC Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Bihar Public Service Commission, Bihar Police Subordinate Services Commission और Indian Railways ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन तीनों विभागों में कुल मिलाकर 14,101 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इनमें BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 1186 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। वहीं BPSSC की ओर से अधिनायक अनुदेशक के 122 पद और सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके अलावा रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP के 11,127 पद और अप्रेंटिस के 1644 पद भरे जाएंगे। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।
बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर
BPSSC की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 जून 2026 तय की गई है। वहीं सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से शुरू होंगे और 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 22,195 पदों के लिए बड़ा अपडेट; जानें पूरी जानकारी
सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
MPSC Group C Recruitment 2026: 2,600+ पदों पर आवेदन शुरू, 17 जुलाई आखरी डेट, जानें पूरी डिटेल
BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। दूसरी तरफ रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 जून तक मौका दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
BPSC, BPSSC और रेलवे के 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
रेलवे ALP भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और ए-1 मेडिकल मानक पूरा करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RRB Official Website पर जा सकते हैं।
वहीं BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC Official Website पर जाकर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इन भर्तियों को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है।
Bpsc bpssc railway recruitment 2026 over 14000 vacancies apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
Jul 04, 2026 | 07:36 PMटॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल
Jul 04, 2026 | 07:32 PMआकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो
Jul 04, 2026 | 07:24 PMमथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Jul 04, 2026 | 07:23 PMमुंबई में बहुत बड़ा गेम! फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहा था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का धंधा, 6 गिरफ्तार
Jul 04, 2026 | 07:23 PMKetan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PMपहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार
Jul 04, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM














