PM मोदी का मालदीव में शाही स्वागत, पूरी कैबिनेट के साथ एयरपोर्ट पहुंचे मुइज्जू

PM Modi in Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद सीधे मालदीव पहुंचे। राजधानी माले के हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में....
PM मोदी का मालदीव में शाही स्वागत, पूरी कैबिनेट के साथ एयरपोर्ट पहुंचे मुइज्जू
PM मोदी का मालदीव में शाही स्वागत
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार को मालदीव की राजधानी माले में कदम रखा। वहां प्रधानमंत्री का स्वागत इतना शानदार था कि चीन और पाकिस्तान भी हैरान रह जाएं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे। उनके साथ मालदीव की पूरी कैबिनेट मौजूद रही।

विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री समेत कई शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। माले में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अत्यंत भव्य और सम्मानजनक रहा।

राष्ट्रपति मुइज्जू के आमंत्रण पर मालदीव पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के आमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं। उन्हें मालदीव के स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसी साल भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं, जो इस दौरे को और भी खास बनाता है।

देखें  Video -

भारत विरोध को अपना बनाया एजेंडा

एक दौर था जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने चुनाव प्रचार के दौरान भारत विरोध को अपना प्रमुख एजेंडा बनाया था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भारत को मालदीव से पूरी तरह बाहर निकालने का ऐलान भी किया और उसी दिशा में कदम उठाए। उन्होंने चीन और पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ा ली।

अर्थव्यवस्था डगमगाने लगी तो भारत की याद आई

लेकिन भारत ने सूझबूझ से ऐसी रणनीति अपनाई, जिससे मालदीव की अर्थव्यवस्था डगमगाने लगी। उधर, चीन ने मालदीव को कर्ज के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। तब मुइज्जू को यह अहसास हुआ कि वास्तव में मालदीव के सच्चे हित भारत से ही जुड़े हैं। उन्होंने अपने रवैये पर पछतावा जताया और प्रधानमंत्री मोदी से सहयोग की फिर से अपील की। अब जब पीएम मोदी मालदीव की यात्रा पर पहुंचे, तो मुइज्जू ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे चीन और पाकिस्तान की चौंकने की बारी थी। यह दौरा भारत-मालदीव के आपसी रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com