-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Oman Visit Sultan Haitham Wealth Gold Palace
Oman Sultan: सोने के महल और शाही ठाठ, जानिए कितने रईस हैं पीएम मोदी से मिले ओमान के सुल्तान हैथम
- Written By: प्रिया सिंह
Sultan Haitham Wealth: PM मोदी आज ओमान पहुंच रहे हैं। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अपनी लग्जरी लाइफ, 6 भव्य महलों, 1000 अरबी घोड़ों और सोने की दीवारों वाले महलों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर 17 दिसंबर को ओमान पहुंच रहे हैं। भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरे के साथ ही ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की अविश्वसनीय संपत्ति और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल एक बार फिर वैश्विक मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। सुल्तान हैथम अपनी आधुनिक शिक्षा और पारंपरिक ओमानी शाही वैभव के शानदार संतुलन के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं।
राजसी विरासत और आधुनिक नेतृत्व का मेल
सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने 11 जनवरी 2020 को ओमान की सत्ता की बागडोर संभाली थी। अपने चचेरे भाई सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन के बाद वे वसीयत के अनुसार उनके उत्तराधिकारी बने। सुल्तान हैथम ने दुनिया की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है, जिससे उनकी सोच काफी आधुनिक और प्रगतिशील मानी जाती है।
अल सईद राजवंश पिछले 300 वर्षों से ओमान पर शासन कर रहा है। सुल्तान कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं, लेकिन वे देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति को मजबूत करने में लगातार सक्रिय रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
सोने की दीवारों वाले भव्य महल
सुल्तान हैथम के पास ओमान में 6 विशाल और कलात्मक महल हैं, जो उनकी अमीरी की गवाही देते हैं। इनमें सबसे प्रमुख अल आलम पैलेस है जो करीब 200 साल पुराना है। हालांकि यह महल दिखने में अन्य शाही इमारतों से सरल लग सकता है, लेकिन इसकी दीवारों को असली सोने और गहरे नीले रंगों से सजाया गया है।
इसके अलावा 1972 में पुनर्जीवित किया गया फ्लैग पैलेस अपनी चमकदार संगमरमर की सतहों के लिए प्रसिद्ध है। यह महल 16वीं शताब्दी के ऐतिहासिक पुर्तगाली किलों से सुरक्षित है और यहां दुनिया के बड़े राष्ट्राध्यक्ष अतिथि के रूप में रुकते हैं।
विदेशी संपत्तियां और आलीशान विला
सुल्तान की दौलत केवल ओमान की सीमाओं तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी उनके पास लगभग 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्तियां मौजूद हैं। अकेले ब्रिटेन में उनके पास कई शानदार घर हैं। स्टैफोर्डशायर में स्थित हसेलौर हाउस 14 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें 18वीं शताब्दी की प्राचीन चिमनियां लगी हैं।
वहीं वॉनहैम मनोर नामक उनकी संपत्ति की कीमत करीब 35 मिलियन डॉलर है, जहां हिरणों के लिए विशाल चारागाह और एक सुंदर निजी झील भी मौजूद है। इन संपत्तियों का रखरखाव और साज-सज्जा बेहद शाही अंदाज में की गई है।
शाही यॉट और विमानों का जखीरा
समुद्र की लहरों पर सुल्तान का राज चलता है क्योंकि उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी यॉट का बेड़ा है। उनकी प्रमुख यॉट ‘अल सैद’ करीब 508 फीट लंबी है और इसकी कीमत लगभग 600 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस यॉट में निजी थिएटर, डेंटिस्ट रूम सहित आधुनिक मेडिकल सुविधाएं और विशाल मीटिंग हॉल मौजूद हैं।
आसमान में उड़ान भरने के लिए उनके पास ‘ओमान रॉयल फ्लाइट’ के तहत 7 सरकारी विमान हैं। इनमें 3 बोइंग 747 जंबो जेट शामिल हैं जिनकी कुल कीमत करीब 900 करोड़ रुपये है। सुल्तान अपनी वैश्विक यात्राओं के लिए इन्हीं प्राइवेट जेट्स का उपयोग करते हैं।
अरबी घोड़ों और रोलेक्स घड़ियों का शौक
सुल्तान हैथम को घोड़ों से बेहद लगाव है और उनके शाही अस्तबल में 1000 से ज्यादा शुद्ध अरबी नस्ल के घोड़े मौजूद हैं। इस रॉयल कैवेलरी की शाखाएं फ्रांस और ब्रिटेन में भी फैली हुई हैं। सुल्तान अपने मेहमानों को बेशकीमती उपहार देने के लिए भी जाने जाते हैं।
वे अक्सर विशेष अवसरों पर अपने शाही खंजर के प्रतीक वाली रोलेक्स घड़ियां भेंट करते हैं। उनके चचेरे भाई सुल्तान काबूस ने तो ब्रिटिश महारानी को 25 किलो सोने का रथ उपहार में दिया था, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
यह भी पढ़ें: इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी, बोले- ‘140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं… ‘
विजन 2040 और सादगी भरा शासन
अपार संपत्ति और शाही सुविधाओं के बावजूद सुल्तान हैथम अन्य खाड़ी देशों के सुल्तानों की तुलना में काफी संयमित जीवन जीते हैं। उन्होंने ‘ओमान विजन 2040’ की शुरुआत की है जिसका मुख्य लक्ष्य ओमान की तेल पर निर्भरता को कम करना और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा देना है।
उन्होंने देश में धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए कई नए कानून भी लागू किए हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा से ओमान की यह शाही विलासिता और भारत की मजबूत कूटनीति मिलकर व्यापार के नए रास्ते खोल सकती है।
Pm modi oman visit sultan haitham wealth gold palace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM













