पीएम मोदी की आज से विदेश यात्रा, 4 दिनों में जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान का करेंगे दौरा, ये होंगे फायदे

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा शामिल हैं। चार दिवसीय दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना है।
PM Modi will be on a visit to Jordan, Ethiopia and Oman from today
पीएम मोदी विदेश दौरे पर। फाइल फोटो। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

PM Modi Jordan, Ethiopia and Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर जा रहे। पीएम का यह दौरा चार दिनों का होगा। इस दौरान वो जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे। मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के साथ व्यापार को बढ़ाना है।

पीएम मोदी आज और कल जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 16-17 दिसंबर को पीएम मोदी इथियोपिया के दौरे पर होंगे। 17-18 दिसंबर को वह ओमान का दौरा करेंगे।

भारत-जॉर्डर के बीच बढ़ेगा आर्थिक सहयोग

विदेश मंत्रालय ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा की जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि पीएम की जॉर्डन यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगी। इससे भारत और जॉर्डर के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

कल पहली बार जाएंगे इथियोपिया

16 दिसंबर को पीएम मोदी इथियोपिया के लिए रवाना होंगे। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में यह पीएम मोदी की पहली यात्रा होनी है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर मोदी इथियोपिया की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से चर्चा करेंगे। ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में यह यात्रा दोनों देशों की दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी।

17 दिसंबर को ओमान सल्तनत का करेंगे दौरा

इथियोपिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को ओमान जाएंगे। ओमान सल्तनत के दौरे पर मोदी की मुलाकात सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। भारत और ओमान के द्वीपक्षीय रिश्ते को 70 साल पूरे हो गए हैं। उसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने ओमान जाने का फैसला किया है। साल 2023 के बाद ओमान में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी। विदेशी मामलों के जानकार के अनुसार यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति जैसे क्षेत्रों समेत द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने का अवसर होगा। आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक मौका रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com