-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Plane Wheel Stolen In The Sky Pakistani Flight Landed Without Wheel Know What Happened In The Air
उड़ान के दौरान चोरी हुआ विमान का पहिया! पाकिस्तानी फ्लाइट ने बिना पहिए के की लैंडिंग, मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
Airlines incident: PIA के एक घरेलू विमान को लाहौर हवाई अड्डे पर उस समय बिना एक पहिये के उतरना पड़ा जब वह कराची से लाहौर की उड़ान पर था। लैंडिंग के बाद यह पता चला कि विमान के मुख्य लैंडिंग गियर का एक पहिया गायब था।

पाकिस्तानी Flight, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक घरेलू विमान की लाहौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां देखा गया कि लैंडिंग के वक्त विमान का एक पहिया गायब था, जिससे सभी लोग हैरान रह गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उड़ान के दौरान पहिया कैसे और कहां गायब हुआ। अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि इसकी सही वजह का पता लगाया जा सके।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि विमान का पहिया चोरी हो गया है। हालांकि, एयरलाइन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एयरलाइन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसी तरह की घटना हाल ही में नेपाल में भी सामने आई थी।
उड़ान भरने के दौरान सब कुछ था सामान्य
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान संख्या पीके-306 गुरुवार सुबह कराची से लाहौर के लिए रवाना हुई। कराची से उड़ान भरने के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन लाहौर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद विमान के पहिए गायब पाए गए। हैरानी की बात यह है कि विमान बिना पहियों के ही सुरक्षित लाहौर में उतरने में सफल रहा।
सम्बंधित ख़बरें
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
US Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
उड़ान के दौरान हवा में उड़े पहिए
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि विमान ने कराची से उड़ान भरते समय ही अपने पहिए गंवा दिए थे या फिर उड़ान के दौरान हवा में पहिए उड़ गए। उन्होंने बताया कि कराची हवाई अड्डे पर विमान के पहियों के कुछ टुकड़े मिले हैं। हालांकि, विमान ने निर्धारित समय पर सुरक्षित और सहज लैंडिंग की।
लैंडिंग गियर के छह पहियों में से एक लापता
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक प्रवक्ता के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतर चुके थे। इसके बाद, जब कैप्टन ने विमान का निरीक्षण किया, तो पता चला कि मुख्य लैंडिंग गियर के छह पहियों में से एक लापता था। आमतौर पर, हवाई जहाज बिना पहियों के उड़ान नहीं भर सकता। इस घटना के संबंध में एयरलाइन का सुरक्षा विभाग जांच कर रहा है।
Plane wheel stolen in the sky pakistani flight landed without wheel know what happened in the air
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMराजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 10:12 PMमराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Jul 09, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














