-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Truecaller In The Works Call Management Apps On The Governments Radar
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
- Written By: सिमरन सिंह
Truecaller: अभी तक देखा गया था कि स्पैम कॉल से जुड़े नियम केवल टेलीकॉम कंपनियों तक सीमित थे लेकिन अब Truecaller, Hiya और Whoscall जैसे Call Management Apps भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं।

Truecaller (Source. Social Media)
Truecaller Spam Calls: अभी तक देखा गया था कि स्पैम कॉल से जुड़े नियम केवल टेलीकॉम कंपनियों तक सीमित थे लेकिन अब Truecaller, Hiya और Whoscall जैसे Call Management Apps भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। जिसका कारण इन ऐप्स द्वारा 140 और 1600 सीरीज के अधिकृत नंबरों को भी Spam बताना या ब्लॉक करना है। इसको लेकर सरकार का मानना है कि इससे बैंक, बीमा, अस्पताल, एयरलाइन और कूरियर जैसी जरूरी सेवाओं की कॉल्स भी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
क्या हैं 140 और 1600 सीरीज के नंबर?
जानकारी में बतााया जा रहा है कि TRAI ने इन दोनों नंबर सीरीज को अलग-अलग उद्देश्य के लिए तय किया है ताकि लोगों को कॉल की प्रकृति पहले से समझ आ सके। जिसमें 140 सीरीज का इस्तेमाल टेलीमार्केटिंग और प्रमोशनल कॉल्स के लिए किया जाता है जबकि 1600 सीरीज बैंकिंग, इंश्योरेंस, हेल्थकेयर, एयरलाइन और डिलीवरी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की कॉल्स के लिए होता है। इसको लेकर सरकार का कहना है कि जब अधिकृत नंबरों को भी Spam के तौर पर दिखाया जाता है, तो पेमेंट अलर्ट, OTP, अकाउंट अपडेट और जरूरी डिलीवरी से जुड़ी सूचनाएं छूट सकती हैं जिससे आम उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ता है।
TRAI चाहता है कार्रवाई का अधिकार
बताया जा रहा है कि Truecaller जैसे ऐप टेलीकॉम कंपनियां नहीं बल्कि IT Act के तहत Intermediary हैं इसलिए TRAI फिलहाल इनके खिलाफ सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता। इसी वजह से नियामक ने IT Act के तहत Authorized Agency का दर्जा मांगा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो TRAI पहली बार ऐसे ऐप्स को नोटिस भेज सकेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी कर पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
वहीं Truecaller का कहना है कि सिर्फ 140 या 1600 नंबर होने से कोई कॉल भरोसेमंद नहीं हो जाता। इसको लेकर कंपनी ने कहा कि उसने TRAI के निर्देश के बाद इन नंबरों पर Spam लेबल हटाना शुरू कर दिया है लेकिन इसके बाद भी यूजर्स इन कॉल्स से बच रहे हैं। पिछले आठ महीनों में यूजर्स ने 140 सीरीज की 81 फीसदी और 1600 सीरीज की 79 फीसदी कॉल्स का जवाब ही नहीं दिया है।
ये भी पढ़े: WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
अब आगे क्या होगा?
इस पूरे मामले में डिजिटल कंपनियों की संस्था IAMAI ने भी TRAI के प्रस्ताव का विरोध किया है। संस्था का तर्क है कि ऐसे ऐप्स IT Act और MeitY के दायरे में आते हैं इसलिए उन पर टेलीकॉम नियम लागू नहीं होने चाहिए। अब सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जरूरी कॉल्स की डिलीवरी सुनिश्चित करने और स्पैम कॉल्स पर प्रभावी रोक लगाने के बीच संतुलन बनाने की है। MeitY की सैद्धांतिक सहमति के बाद अब सबकी नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।
Truecaller in the works call management apps on the governments radar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMलोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
Aug 08, 2026 | 09:38 PMयूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PMRCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM














