- Hindi News »
- World »
- Plan Was Made To Shake Middle East Israel Was Given A Free Hand Promise Of Peace Was Ruined
मध्य पूर्व को दहलाने का बना प्लान! इजराइल को मिल गई खुली छूट, मिट्टी में मिला शांति का वादा
- Written By: अमन उपाध्याय
ट्रंप लगातार इज़राइल को मजबूत सैन्य समर्थन प्रदान कर रहे हैं, हाल ही में लेबनान, सीरिया और गाज़ा पर इज़राइली हमलों के साथ-साथ अमेरिका द्वारा यमन पर किए गए हमलों से यह स्पष्ट हो गया है कि इज़राइल को बिना किसी बाधा के..

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि वे व्हाइट हाउस लौटते हैं, तो यूक्रेन और गाजा युद्ध को कुछ ही दिनों में समाप्त कर देंगे। अमेरिका ने शुरुआत से ही यूक्रेन और इज़राइल को सहायता प्रदान की थी, लेकिन ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद रोक दी और सीधे रूस के साथ शांति वार्ता शुरू कर दी।
हालांकि इज़राइल के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला, ट्रंप आज भी पूरी तरह से इज़राइल के समर्थन में हैं और उसे सैन्य और आर्थिक समेत हर तरह की सहायता प्रदान कर रहे हैं। अमेरिका के हालिया कदमों से ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप ने इज़राइल को पूरी स्वतंत्रता दे दी है, जिससे मध्य पूर्व में शांति स्थापित होने के बजाय तनाव और बढ़ सकता है।
इज़राइल ने हमले किए तेज
पिछले हफ्ते से अमेरिका लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले कर रहा है, जबकि सोमवार को इज़राइल ने लेबनान, सीरिया और गाजा में फिर से हमले तेज कर दिए। बीते 16 महीनों से चले आ रहे तनाव के दौरान हूतियों ने अमेरिका और इज़राइल के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। इस बीच, इज़राइली हमलों के साथ-साथ अमेरिका द्वारा यमन में किए गए हमले इस ओर इशारा करते हैं कि व्हाइट हाउस ने इज़राइल को अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी स्वतंत्रता दे दी है वो भी बिना किसी बड़े प्रतिरोध के डर के।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
गाजा, सीरिया, लेबनान और यमन में बढ़ा तनाव
इज़राइली सेना ने सोमवार को गाजा, सीरिया और लेबनान में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। गाजा में इन हमलों के चलते अब तक करीब 100 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। सीरिया के दारा शहर के एक रिहायशी इलाके में हुए हमलों में तीन लोगों की जान गई और 19 अन्य घायल हो गए।
इज़राइल ने यह भी दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान के योहमोर शहर में हिज़बुल्लाह संगठन के दो सदस्यों को मार गिराया है।
दूसरी ओर, अमेरिका ने सोमवार तड़के एक बार फिर यमन में हवाई हमले किए। इसके जवाब में हूती प्रवक्ता याह्या सारी और हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने चेतावनी दी है कि वे किसी भी हमले का कड़ा जवाब देंगे।
Plan was made to shake middle east israel was given a free hand promise of peace was ruined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














