- Hindi News »
- World »
- Palestinian Egyptian Officials Say Israeli Tanks Enter Rafah
फलस्तीन और मिस्र के अधिकारियों ने कहा, इजराइल के टैंक दक्षिणी गाजा के शहर रफह में घुसे
- Written By: मनोज पांडे

हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में मोर्टार दागे ( फोटो क्रेडिट- @IDF)
यरूशलम: एक फलस्तीनी सुरक्षा अधिकारी और एक मिस्र के अधिकारी ने दावा किया कि इजराइली टैंक दक्षिणी गाजा शहर रफह में घुस गए और पड़ोसी देश मिस्र के साथ इसकी क्रॉसिंग से लगभग 200 मीटर अंदर पहुंच गए हैं। मिस्र के अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अभियान का दायरा सीमित है। उन्होंने और हमास के अल-अक्सा टीवी ने कहा कि इजराइली अधिकारियों ने मिस्रवासियों को सूचित किया कि अभियान पूरा करने के बाद सैनिक वापस चले जाएंगे।
वहीं इजराइली सेना ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रविवार को, रफह क्रॉसिंग के पास हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में मोर्टार दागे, जिसमें चार इजराइली सैनिक मारे गए। इससे पहले इजराइली नेताओं ने गाजा पट्टी के रफह शहर में एक सैन्य अभियान को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद इजराइली सेना अब क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यह कदम हमास द्वारा यह घोषणा करने के कुछ घंटे बाद उठाया गया कि उसने मिस्र और कतर के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह प्रस्ताव “इजराइल की आवश्यक मांगों से बहुत दूर था, लेकिन फिर भी वह संघर्ष विराम समझौते पर बातचीत जारी रखने के लिए वार्ताकारों को भेजेगा।
A precise counterterrorism operation to eliminate Hamas terrorists and infrastructure within specific areas of eastern Rafah began overnight, based on intelligence. pic.twitter.com/L2uVEdCVv9 — Israel Defense Forces (@IDF) May 7, 2024
युद्ध को रोकने के लिए कोई समझौता हुआ है या नहीं
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर, दो हफ्ते तक नहीं होंगे हमले, होर्मुज पर भी बनी बात
इस्तांबुल में इजरायली कौंसुलेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 की मौत, बाल-बाल बचे राजनयिक
ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
हमास ने सोमवार को घोषणा की कि उसने मिस्र और कतर के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन इजराइल ने कहा कि वह प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। इस वजह से यह निश्चित नहीं है कि गाजा में सात महीने से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए कोई समझौता हुआ है या नहीं। आगे और भी रक्तपात की आशंका को रोकने के लिए समझौता आशा की किरण था। कुछ घंटे पहले ही इजराइल ने लगभग 1,00,000 फलस्तीनियों को दक्षिणी गाजा शहर रफह को खाली करने का आदेश दिया था। इससे यह संकेत मिले थे कि जल्द ही हमला होगा। अमेरिका और इजराइल के अन्य प्रमुख सहयोगी देश रफह पर हमले का विरोध कर रहे हैं। इस शहर में लगभग 14 लाख फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं, जो गाजा की आधी से अधिक आबादी के बराबर है। हमास की घोषणा के बाद रफह में फलस्तीनी खुशी से झूम उठे थे। उन्हें इससे हमला टलने की उम्मीद थी।
इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने हमास की प्रतिक्रिया पर कहा, “हम प्रत्येक उत्तर की जांच कर रहे हैं और बहुत गंभीरता से जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच इजराइल का सैन्य अभियान जारी रहेगा। इजराइल की योजना से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि हमास का प्रस्ताव इजराइल की रूपरेखा के अनुरूप नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी हमास की प्रतिक्रिया की समीक्षा कर रहे हैं और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हमास इजराइल और अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों द्वारा किए गए समझौते के किसी संस्करण पर सहमत है या कुछ और है।
प्रस्ताव का विवरण जारी नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते इस क्षेत्र का दौरा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हमास पर समझौता करने के लिए दबाव डाला था। मिस्र के अधिकारियों के अनुसार, हमास इजराइल के सभी बंधकों की रिहाई के बदले में युद्ध खत्म करने और इजराइल की पूर्ण रूप से वापसी की अपनी प्रमुख मांग के लिए स्पष्ट गारंटी चाह रहा था। हमास ने सोमवार को मिस्र और कतर की मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने की घोषणा की, लेकिन इजराइल ने कहा कि यह समझौता उसकी “मुख्य मांगों” को पूरा नहीं करता है और वह दक्षिणी गाजा शहर रफह पर हमले को आगे बढ़ा रहा है। इजराइल ने बातचीत जारी रखने की बात भी कही है। (एजेंसी)
Palestinian egyptian officials say israeli tanks enter rafah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














