- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine War Pakistan China Mercenaries Zelensky Warns Consequences
रूस-यूक्रेन जंग में उतरे पाक-चीन से आए ‘भाड़े के सैनिक’, जेलेंस्की ने कहा- भुगतना होगा अंजाम
Mercenaries from China Pakistan: जेलेंस्की इससे पहले भी रूस पर चीनी लड़ाकों को अपनी सेना में शामिल करने का आरोप लगा चुके हैं, जिसे चीन ने पूरी तरह नकार दिया था। वहीं, उत्तर कोरिया ने भी रूस के...
- Written By: अमन उपाध्याय

रूस-यूक्रेन जंग में उतरे पाक-चीन से आए 'भाड़े के सैनिक
Ukraine Russia war: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में यूक्रेनी सेना का सामना रूस की तरफ से लड़ रहे विदेशी मर्सिनरीज (भाड़े के सैनिकों) से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन भाड़े के सैनिकों में चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। जेलेंस्की ने इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है।
जेलेंस्की ने खार्किव क्षेत्र के एक फ्रंटलाइन इलाके का दौरा करने के बाद यह बयान दिया, जहां उन्होंने 57वीं अलग मोटराइज्ड इन्फैंट्री ब्रिगेड के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “हमने कमांडरों के साथ मोर्चे की स्थिति, वोवचांस्क की सुरक्षा और युद्ध की नवीनतम परिस्थितियों पर बातचीत की। इस इलाके में तैनात हमारे सैनिकों ने बताया कि चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों से आए मर्सनरी सैनिक युद्ध में शामिल हो रहे हैं। हम इसका मुकाबला करेंगे।”
कुर्स्क प्रांत में हजारों सैनिक तैनात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पहले भी रूस पर चीनी योद्धाओं को भर्ती करने का आरोप लगाया था, जिसे चीन सरकार ने पूरी तरह से नकार दिया था। साथ ही, उत्तर कोरिया ने रूस के कुर्स्क प्रांत में हजारों सैनिक तैनात किए हैं। रॉयटर्स ने ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान के दूतावासों से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन अभी तक इन देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। वहीं, रूस ने भी जेलेंस्की के इन आरोपों पर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
यह भी पढे़ें:- रूस ने दिखाया असली रूप, ट्रंप की धमकी के बीच हटाई इंटरमीडिएट-रेंज मिसाइल पर लगी रोक, मचा हड़कंप
अलग-अलग देशों के विदेशी लड़ाके कर रहे काम
यूक्रेनी सेना और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, विदेशी मर्सनरी (भाड़े के सैनिक) रूसी प्राइवेट मिलिट्री कंपनियों, जैसे वैगनर ग्रुप या रूसी रक्षा मंत्रालय से जुड़ी नई सैन्य इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ये संगठन आर्थिक रूप से पिछड़े या राजनीतिक उथल-पुथल वाले इलाकों, खासकर अफ्रीका और एशिया, से योद्धाओं को भर्ती करने में सक्रिय हैं। यूक्रेनी प्रशासन का कहना है कि युद्धक्षेत्र से हासिल सबूत, जैसे कब्जाए गए दस्तावेज, इस बात की पुष्टि करते हैं कि अलग-अलग देशों के विदेशी लड़ाके यहां मौजूद हैं।
दो चीनी लड़ाके गिरफ्तार
इस वर्ष की शुरुआत में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया था कि रूस ने यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में 100 से अधिक चीनी नागरिकों को शामिल किया है। उन्होंने यह भी बताया था कि डोनेट्स्क क्षेत्र में दो चीनी लड़ाको को गिरफ्तार किया गया था। जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दो कथित चीनी लड़ाकों के पासपोर्ट की तस्वीरें दिखाई गई थीं। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
Russia ukraine war pakistan china mercenaries zelensky warns consequences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMभारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा
May 23, 2026 | 01:45 PMTwisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं
May 23, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM














