Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका हो या कोई और… कश्मीर पर फिर रोया पाकिस्तान, बोला- किसी भी देश की मध्यस्थता मंजूर

India Pakistan relations: पाकिस्तान ने कहा है कि कश्मीर समस्या के समाधान के लिए वह अमेरिका या किसी भी अन्य देश की मध्यस्थता का स्वागत करता है। यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफ़कत...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 09, 2025 | 11:01 AM

सांकेतिक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान ने शुक्रवार को अमेरिका या किसी अन्य देश की मध्यस्थता को स्वीकार करने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस बात को कहा है।

जब खान से अमेरिका की कश्मीर में दिलचस्पी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम न सिर्फ अमेरिका, बल्कि किसी भी ऐसे देश की मदद को तैयार हैं, जो कश्मीर विवाद को सुलझाने और क्षेत्र में स्थिरता लाने में सहायक हो सके।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विवाद दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के लिए एक प्रमुख चुनौती है।

किसी भी बातचीत में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं

वहीं, भारत का लगातार यह स्पष्ट रुख रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं चाहता। इस संबंध में 1972 के शिमला समझौते में भी सहमति बनी थी कि दोनों देश आपसी मुद्दों को द्विपक्षीय तरीके से ही सुलझाएंगे और किसी बाहरी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Epstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं

जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर

जाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग

हाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

मई में दोनों देशों के बीच हुए चार दिन के संघर्ष के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच किसी तरह का संपर्क हुआ या नहीं, इस सवाल पर खान ने कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा, “हम इस मसले के समाधान के लिए दोनों पक्षों के साथ काम करने की अमेरिका की इच्छा का स्वागत करते हैं।”

राजनयिक संपर्क के अलावा किसी तरह की वार्ता नहीं

खान ने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा राजनयिक स्थिति सभी को पता है। उनका कहना था, “हम बातचीत के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाना चाहते हैं, लेकिन भारत को इस पर अपना रुख साफ करना होेगा ताकि कोई हल निकल सके। बता दें कि फिलहाल, दोनों देशों के बीच नियमित राजनयिक संपर्क के अलावा किसी तरह की वार्ता नहीं हो रही है।”

यह भी पढ़ें:  चुकता हुआ 7 अक्टूबर का हिसाब, इजरायली सेना ने हमास के टॉप 5 कमांडरों को किया ढेर

भारत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान से केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा करेगा। खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद पर बात करते हुए, पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान से फैल रहे आतंकवाद के मुद्दे को कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है।

किसी भी तरह का गुप्त समझौता नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिज दोहन के लिए अमेरिका के साथ किसी भी तरह का गुप्त समझौता नहीं हुआ है। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में पाकिस्तानी नागरिकों की भागीदारी संबंधी आरोपों को “निराधार” करार देते हुए कहा कि इस विषय पर यूक्रेनी अधिकारियों ने पाकिस्तान से कोई आधिकारिक संपर्क नहीं किया है।

Pakistan welcomes international help to resolve kashmir issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2025 | 11:01 AM

Topics:  

  • America
  • Jammu Kashmir
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.