- Hindi News »
- World »
- Pakistan Pm Shehbaz Sharif Wants To Resolve All Issues With India
दुनियाभर में गिड़गिड़ा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, बोले- हम तो भारत के साथ…
भारत से हार मानने के बाद अब झूठी जीत का दावा करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चार देशों का दौरा कर रहे हैं। पाक पीएम शहबाज शरीफ अब ईरान पहुंचे, जहां उन्होंने भारत से जुड़े सभी विवादों को सुलझाने की अपनी मंशा..
- Written By: अमन उपाध्याय

शहबाज शरीफ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेहरान: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का अक्ल ठिकाने आ गए है और अब वह भारत के साथ सभी तनावपूर्ण मसलों को सुलझाने के लिए इच्छा जता रहा है। पाकिस्तान कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार जैसे सभी मुद्दों पर भारत के साथ समाधान चाहता है। यह बात खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान कही।
हाल ही में भारत की कार्रवाइयों से पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों के होश उड़ गए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहेगा और आगे किसी भी तरह की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। इसके बाद, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर भारत के सामने झुकते नजर आए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि वे कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार जैसे सभी मुद्दों पर भारत के साथ शांतिपूर्ण वार्ता के लिए तैयार हैं।
इन मुद्दों पर बातचीत के लिए हैं तैयार
शहबाज शरीफ इन दिनों ईरान की यात्रा पर हैं। सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उनका सादाबाद पैलेस में स्वागत किया। इसके बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ शांति के लिए बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर सहित सभी विवादों को बातचीत के जरिए हल करना चाहता है और साथ ही व्यापार व आतंकवाद के मुद्दों पर भी अपने पड़ोसी देश से वार्ता करने के लिए इच्छुक है।
सम्बंधित ख़बरें
रोम की सड़कों पर Modi-Meloni का जलवा: कार में सफर, चेहरों पर मुस्कान और कोलोसियम का दीदार, तस्वीरें हुईं वायरल
पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेला लेंग के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हुए सस्पेंड
नॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ईरान पहुंचे हैं। इससे पहले वे तुर्किये गए थे। ईरान की राजधानी पहुंचने पर राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन के बीच वार्ता हुई।
शरीफ की आक्रामक भाषा
इस बीच भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ अपनी तीखी बयानबाजी से भी बाज नहीं आए। शहबाज शरीफ ने कहा कि अगर भारत आक्रामक रुख अपनाता है, तो हम अपने देश की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे, जैसा हमने कुछ दिनों पहले किया था। हालांकि अगर भारत शांति की पहल को स्वीकार करता है, तो हम भी दिखाएंगे कि शांति के लिए हमारी मंशा गंभीर है।”
भारत का सख्त संदेश
भारत ने भी पाकिस्तान को साफ शब्दों में बता दिया है कि आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी कि अब पाकिस्तान से केवल पीओके और आतंकवाद के मसले पर ही बातचीत होगी। इसके साथ ही, भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।
Pakistan pm shehbaz sharif wants to resolve all issues with india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में फर्जी कंपनियों से किया 40 करोड़ का GST घोटाला, अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय गिरफ्तार
May 20, 2026 | 11:31 AMअकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
May 20, 2026 | 11:29 AMदेहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज झुलसे, मची अफरा-तफरी
May 20, 2026 | 11:20 AMग्लैमर की दुनिया से दर्दनाक अंत तक, मॉडल ट्विशा की जिंदगी की पूरी कहानी
May 20, 2026 | 11:18 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एमिटी यूनिवर्सिटी को पनवेल में मिली 15 एकड़ जमीन, बनेगा भव्य कैंपस
May 20, 2026 | 11:10 AMरोम की सड़कों पर Modi-Meloni का जलवा: कार में सफर, चेहरों पर मुस्कान और कोलोसियम का दीदार, तस्वीरें हुईं वायरल
May 20, 2026 | 11:03 AMअशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
May 20, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













