-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Gives State Honour To Terrorist Saifullah Funeral
आतंकियों को अभी भी शहीद का दर्जा दे रहा पाकिस्तान, झंडे में लपेट कर करवा रहे सुपुर्द-ए-खाक, आतंकी पढ़ रहे नमाज़-ए-जनाज़ा
- Written By: अभिषेक सिंह
सैफुल्लाह के जनाजे की नमाज सिंध में पढ़ी गई। सैफुल्लाह खालिद की नमाज-ए-जनाजा में लश्कर के कई आतंकी मौजूद थे। हद तो तब हो गई जब उसके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया।

पाकिस्तानी झंडे में लिपटा आतंकी सैफुल्लाह का शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
लाहौर: जिस तरह से इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता, ठीक उसी तरह पाकिस्तान का आतंकी से प्रेम भी जगजाहिर होता रहता है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान की आतंकपरस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण सामने आया है। ताजे उदाहरण में बीते कल मारे गए आतंकी सैफुल्लाह को पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया जा रहा है।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रजाउल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह खालिद की रविवार को पाकिस्तान के सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। सैफुल्लाह के जनाजे की नमाज सिंध में पढ़ी गई। सैफुल्लाह खालिद की नमाज-ए-जनाजा में लश्कर के कई आतंकी मौजूद थे। हद तो तब हो गई जब उसके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया।
नेपाल मॉड्यूल का प्रभारी था सैफुल्लाह
आपको बता दें कि रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने सैफुल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह लश्कर के नेपाल मॉड्यूल का प्रभारी था। वह पाकिस्तान में रहकर लश्कर के लिए भर्ती का काम देख रहा था, यानी आतंकियों की भर्ती कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी थी सिक्योरिटी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक सेना और आईएसआई ने पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैफुल्लाह को लश्कर ने घर से ज्यादा बाहर न निकलने को भी कहा था। सैफुल्लाह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। हाल ही में पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के कई करीबी मारे गए हैं। खुद हाफिज सईद पर लाहौर में उसके घर के पास आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।
ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर के मुख्यालय मुरीदके को भारतीय सेना ने निशाना बनाया था और मिसाइल से उड़ा दिया था। ऐसे में न सिर्फ हाफिज सईद और उसके बेटे तल्हा सईद समेत भारत के सभी मोस्ट वांटेड आतंकियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बल्कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की तरफ से उन सभी को संदेश भी दिया गया है कि वे ज्यादा इधर-उधर न घूमें।
16 मार्च को मारा गया था अबू कताल
सैफुल्लाह से पहले भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू क़ताल जो कभी हाफिज सईद के साथ साये की तरह रहता था, उसे भी पाकिस्तान में मार गिराया गया था। अबू क़ताल 16 मार्च को पाकिस्तान में मारा गया था। वह लश्कर का सबसे खूंखार आतंकी था जिसने कश्मीर में सेना पर कई बड़े हमले किए थे।
पाकिस्तान पत्रकार ने शशि थरूर की शान में पढ़े कसीदे, उधेड़ी बिलावल भुट्टो की बखिया, देखें- VIDEO
पहले हाफिज सईद के दो करीबी सहयोगी और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल और लश्कर के खूंखार आतंकी और हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकियों में से एक आतंकी हंजला अदनान को दिसंबर 2023 में कराची में मार गिराया गया। वहीं, आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम को भी सितंबर 2023 में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया। इन सभी हत्याओं को सीधे तौर पर हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Pakistan gives state honour to terrorist saifullah funeral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














