- Hindi News »
- World »
- Pakistan Former Pm Imran Khan Political Adviser Kidnapped In Lahore
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का अपहरण, लाहौर से हुए गायब
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपरहण कर लिया जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे। इस बाबत कान्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- Written By: साक्षी सिंह

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
लाहौर: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। मीडिया में आई खबरों में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट दर्ज
पाकिस्तान के एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने खबर दी है कि पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपरहण कर लिया जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे। इस बाबत कान्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पहले ये 2 शर्तें मानो, तभी होगी…’, इस्लामाबाद वार्ता से ठीक पहले ईरान ने खेला बड़ा दांव, US की बढ़ी टेंशन!
IDF का अपमान करने वाले… नेतन्याहू ने दी पाकिस्तान समेत इन देशों को आखिरी चेतावनी, जानें क्या है वजह
Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज
‘धोखा दिया तो खैर नहीं’, पाकिस्तान रवाना होने से पहले वेंस ने ईरान को दिखाए कड़े तेवर, क्या थमेगी महाजंग?
इस्लामाबाद के लिए निकले थे
प्राथमिकी उनके बेटे बिलाल ने दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने घर से निकले और इस्लामाबाद की ओर चल दिए। इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
200 मामले दर्ज हैं इमरान खान पर
पीटीआई पार्टी के 71 वर्षीय संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में हैं जब उन्हें कुछ मामलों में दोषी करार दिया गया था। उनके खिलाफ करीब 200 मामले दर्ज हैं।
प्रधानमंत्री के पद से हटाया गया
साल 2022 के मई महीने में इमरान खान के लीडरशिप में लाहौर से इस्लामाबाद के लिए मार्च शुरू किया गया था। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने खान को अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटाया गया था। इसके बाद उन्होंने शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए मार्च शुरू किया था।
इमरान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 2018 के आम चुनावों के लिए नामांकन पत्र जमा करते समय अपनी कथित बेटी टायरियन व्हाइट का नाम छिपाने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका खारिज करने के खिलाफ अपील की गई है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पिछले महीने याचिका खारिज कर दी थी।
Pakistan former pm imran khan political adviser kidnapped in lahore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM














