-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pak Army Base Suicide Attack Terrorists Drove Cars Loaded With Explosives Into The Military Premises
आत्मघाती हमले से दहला पाक आर्मी बेस, आतंकियों ने सैन्य परिसर में घुसा दी विस्फोटकों से लदी कारें; 21 की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan Terrorist Attack: आतंकियों को पनाह देने वाला आज खुद ही उनका शिकार हो रहा है। मंगलवार देर रात एक बार फिर पाकिस्तान आतंकी हमले से दहला जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और करीब 25 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान में आतंकी हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में स्थित एक सैन्य परिसर पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और 25 से अधिक घायल हो गए। हमले में 6 आतंकी भी मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी कार को परिसर में घुसा दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। पुलिस अधिकारी जाहिद खान ने बताया कि धमाके के बाद कुछ आतंकी परिसर के अंदर घुसने में सफल हुए, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें मार गिराया। विस्फोट के बाद परिसर में धुएं का गुबार छा गया और लगातार गोलियों की आवाजें गूंजती रहीं।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों ढेर किया
पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, ‘दीवार को तोड़कर पांच से छह हमलावरों ने छावनी में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है। पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकी संगठन जैश अल-फ़ुरसान ने बन्नू जिले के सैन्य परिसर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सेना की ओर से हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
जैश अल-फ़ुरसान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सबसे बड़े सैन्य क्षेत्र पर हमला किया है। पाकिस्तान का यह राज्य पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जहां इस ग्रुप द्वारा सबसे अधिक हमले किए जाते हैं।
रोजा के समय हुआ जोरदार विस्फोट
यह घटना उस समय हुई जब लोग पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार कर रहे थे। इसी बीच, सैन्य परिसर में दो धमाके हुए, जिससे भूरे धुएं के बादल आसमान में फैल गए। धमाकों के दौरान गोलियों की आवाजें लगातार सुनाई देती रहीं। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन विस्फोटों से 4-4 फुट गहरे दो गड्ढे बन गए और उनकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के 8 घर तबाह हो गए। बम धमाकों के बाद 12 आतंकवादियों ने सैन्य परिसर पर हमला करने की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए।
राष्ट्रपति ने कड़ी निंदा की
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश ऐसे घृणित और निंदनीय कृत्यों को सिरे से खारिज करता है।
Pak army base suicide attack terrorists drove cars loaded with explosives into the military premises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














